फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: मां और मातृभूमि की तुलना कर ट्रोल हुए चेतन भगत, वीर दास को लेकर साधा था निशाना

Thu, 18 Nov 2021 09:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 18 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vir Das Controversy: Chetan Bhagat compares mother to motherland in tweet on Vir Das
वीर दास और चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया

लेखक चेतन भगत एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में मां और मातृभूमि की तुलना कर दी थी। चेतन भगत ने बिना वीर दास का नाम लिए अपनी ट्वीट के जरिए निशाना साधा था। भगत ने वीर दास वाले विवाद पर अपनी राय व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। वीर दास के मोनोलॉग पर इंटरनेट के एक वर्ग को परेशान कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ कई लोग वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में वीर दास द्वारा उठाए गए सवालों के समर्थन में हैं। 



भगत के ट्वीट ने वीर दास के मोनोलॉग के बारे में ट्वीट में कहा कि “मैं अपनी माँ के साथ लड़ सकता हूं या कई कमियां निकाल सकता हूँ, लेकिन मैं पड़ोसी के घर में जाकर उसकी आलोचना नहीं करूंगा। मुझे अपने देश में सौ चीजें गलत लग सकती हैं, लेकिन मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना नहीं करूंगा। शायद यह सिर्फ मैं हूं, लेकिन कुछ चीजें अभी नहीं हुई हैं। ”



 
Vir Das Controversy: Chetan Bhagat compares mother to motherland in tweet on Vir Das
चेतन भगत
इस मुद्दे पर लोगों की अलग राय
भगत के इस ट्वीट को लेकर नेटिज़न्स अलग-अलग राय दे रहे हैं हैं। ज्यादातर भगत पर कटाक्ष और आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस मामले में एक मां और बच्चे की तुलना बेमानी है। ट्विटर यूजर्स ने ये भी कहा कि भगत का तर्क बिल्कुल सही नहीं है। यूजर्स का कहना है कि लोकतंत्र में आलोचना करने का अधिकार है। हमेशा किसी बात को लेकर इनकार नहीं किया जा सकेगा। 

 
Vir Das Controversy: Chetan Bhagat compares mother to motherland in tweet on Vir Das
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्किल में वीर दास
यूट्यूब पर शेयर किए गए उनके वीडियो 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। वीर दास इसके बाद मुश्किलों में भी घिर गए हैं। दरअसल, वीर दास ने अमेरिका में भारत को लेकर ऐसी कविता सुनाई थी, जिसमें कहा गया था कि दिन में जिन औरतों को पूजा जाता है, राज में उन्हीं का गैंगरेप होता है। जिसके बाद से ही उन्हें लोग देशद्रोही कह रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das Controversy: Chetan Bhagat compares mother to motherland in tweet on Vir Das
वीर दास

इंटरनेट पर लोगों में उनके वीडियो को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वो लोग वीर दास पर भारत और उसके नागरिकों का अपमान का आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि वीर दास ने जानबूझकर ऐसा किया है। भारत का अपमान करने के लिए ट्विटर पर दास के नाम के हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed