महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला। बता दें कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही एनसीपी नेता अजित पवार ने भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं शिव सेना नेता संजय राउत ने अजित पवार पर धोखा देने और महाराष्ट्र की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस बड़ी राजनीतिक खबर का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम हैशटैग्स ट्रेंड कर रहा है। जिसके साथ ही इसपर मीम्स वायरल होना भी शुरू हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #MaharashtraPolitics, वायरल हो रहे हैं ये मीम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मीम में फिल्म फिर हेरा फेरी की एक क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। क्लिप में जॉनी लिवर और परेश रावल झगड़ते नजर आ रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हटाकर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ है जब एक दिन पहले ही शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने को लेकर सहमति बनी थी।
इस मीम में अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म फिर हेरा फेरी की है, इस सीन में अक्षय कुमार के किरदार का पैसा बरबाद हो जाता है। जिस पर अक्षय चिल्लाते हैं कि मुझे मेरा पैसा चाहिए। इस मीम को महाराष्ट्र राजनीति में जो- जो लोग हारे हैं उनसे जोड़ा गया है।
इस मीम में विदेशी सेलेब्स का इस्तेमाल किया गया है। मीम की एक तरफ दो अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं जबकि दूसरी ओर एक बिल्ली बैठी है। बिल्ली को अमित शाह और दोनों अभिनेत्रियों को संजय राउत और उद्धव ठाकरे दिखाया गया है। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है कि संजय राउत ने नवजोत की शायरी सुनना छोड़ अरिजीत सिंह के गाने सुनना शुरू कर दिया है।
इस मीम में फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइल का सीन इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर में विकी कौशल नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही ही फिल्म के गाने 'मैं मरजाना' के थोड़े से लिरिक्स लिखे हैं। वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा है- संजय राउत की हालत।