फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मिस वर्ल्ड के पिता के साथ 58 हजार की धोखाधड़ी, पुलिस में दर्ज कराया मामला

Sat, 23 Nov 2019 09:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 23 Nov 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar father Mitra Basu Chhillar file case for fake movers and packers
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। पिछले दिनों वो फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहीं। इस बीच मानुषी छिल्लर के पिता के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मानुषी के पिता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Manushi Chhillar father Mitra Basu Chhillar file case for fake movers and packers
manushi chillar - फोटो : social media

मानुषी के पिता का आरोप है कि मूवर्स और पैकर्स कंपनी ने 58 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मानुषी के पिता डॉ मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक, वो जुलाई में मुंबई के बांद्रा से अंधेरी में शिफ्ट होने वाले थे। उन्होंने कंपनी से ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था। 

Manushi Chhillar father Mitra Basu Chhillar file case for fake movers and packers
manushi chhillar - फोटो : अमर उजाला

डॉ छिल्लर ने इसके लिए चेक के जरिए पैसे देने की बात कही थी लेकिन कंपनी के एक प्रतिनिधि जावेद ने उनसे कैश या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा था। डॉ छिल्लर ने जब जावेद को बुलाया तो वो काम को टालता रहा। जब कंपनी की ओर से रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने जावेद पर आईपीसी की धारा 34 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar father Mitra Basu Chhillar file case for fake movers and packers
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

मानुषी छिल्लर के करियर की बात करें तो वो फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वह राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड का ताज जीतते ही उनके पास तमाम फिल्मों के ऑफर आए थे, लेकिन सौंदर्य प्रतियोगिता की शर्तों के तहत दो साल तक वह अनुबंध में बंधी रहीं। 

विज्ञापन
Manushi Chhillar father Mitra Basu Chhillar file case for fake movers and packers
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

इसी बीच मानुषी को यशराज की टैलेंट टीम ने ये किरदार ऑफर किया। मानुषी के साथ अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने इसी साल की शुरूआत में फिल्म की ट्रेनिंग शुरू कर दी। फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed