अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्मों के साथ अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपनी मां मोना कपूर की याद में कई बार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर से अर्जुन कपूर ने मां के लिए लंबा पोस्ट लिखा। इसमें अर्जुन कपूर ने हाथ से लिखी एक पुरानी कविता शेयर की। जब वो 12 साल के थे तब उन्होंने ये अपनी मां के लिए लिखी थी।
12 की उम्र में अर्जुन कपूर ने मां के लिए लिखी थी कविता, पोस्ट देख इमोशनल हुए सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन ने आगे लिखा, 'मैं उन्हें याद करता हूं। यह मानने के अलावा मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है कि मुझे उनका प्यार अब नहीं मिलेगा। कई बार यह नाइंसाफी लगती है और इससे मैं बहुत विचलित हो जाता हूं। मैं खुद को बेहद बेबस महूसस करता हूं। एक बेटा होने के नाते मैं यह लिख रहा हूं, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'
अर्जुन ने लिखा- 'काश, एक बार फिर वो मुझे बेटा कहकर बुलाती और मैं सुन पाता। जब भी उनकी याद आती है, मुझे सब कुछ बेकार लगता है। आठ साल पहले मैं टूट गया था। अब हर दिन मैं खुद को संभालता हूं और मुस्कुराते हुए उठता तो हूं, लेकिन उनकी कमी कभी पूरा नहीं होगी।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
अर्जुन लिखते हैं कि 'मुझे नहीं पता कि मैं यहां क्यों लिख रहा हूं लेकिन ऐसा मुझे लगता है कि जिंदगी हम पर असर डालती है। मैं यह मानता हूं कि मैं कोई हीरो नहीं हूं। मुझ पर भी इसका असर पड़ता है। मां आपकी बहुत याद आती है। आप जहां भी हैं खुश रहिए। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।' अर्जुन के इस इमोशनल पोस्ट के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने उनका हौसला बढ़ाया। रणवीर सिंह, फराह खान, कृति सेनन, अदिति राव हैदरी और दिया मिर्जा ने इस पर प्रतिक्रिया दी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा