फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Photos: जैकलीन ही नहीं इन सितारों की प्राइवेट तस्वीरें भी हो चुकी हैं लीक, देखकर हैरान रह गए थे फैंस

Wed, 12 Jan 2022 01:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Jan 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
Viral Photos: Do you know that along with Jacqueline, pictures of these Bollywood celebs have also gone viral, see full list
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज-कल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ठग सुकेश के साथ अभिनेत्री की कई तस्वीरें सामने आई जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। जैकलीन ऐसी पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं जिनकी निजी तस्वीर वायरल हुई है इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स की तस्वीरें उनके लिए परेशानी का सबब बनी हैं। आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से सेलेब्स शामिल हैं-

Viral Photos: Do you know that along with Jacqueline, pictures of these Bollywood celebs have also gone viral, see full list
डिंपल कपाड़िया-सनी देओल - फोटो : file photo

डिंपल कपाड़िया-सनी देओल
डिंपल और सनी ने एक साथ फिल्म मंजिल-मंजिल में काम किया था और इसकी शूटिंग के बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में होने लगी थी। उस समय ये दोनों ही शादीशुदा होने के कारण अलग हो गए थे। फिर साल 2017 में इस जोड़े को लंदन में छुट्टियां मनाते देखा गया। 33 साल बाद इन दोनों की वेकेशन की इन तस्वारों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। तस्वीरों में सनी को डिंपल का हाथ पकड़े देखा जा सकता है।

Viral Photos: Do you know that along with Jacqueline, pictures of these Bollywood celebs have also gone viral, see full list
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ-विक्की कौशल 
विक्की और कैट का रिश्ता एक मिस्ट्री से कम नहीं था। काफी समय तक इन्होंने इसको सबसे छिपाया था, लेकिन इनकी कैट ने एक दिन अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में कैटरीना पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स के कंधे पर लेटे हुए आराम कर रही थीं। कुछ समय बाद विक्की को उसी पीले रंग की टी-शर्ट में स्पॉट किया था। अपनी पोल खुलने का एहसास होने पर कैट ने ये फोटो तुरंत डिलीट कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Photos: Do you know that along with Jacqueline, pictures of these Bollywood celebs have also gone viral, see full list
रणबीर, माहिरा - फोटो : Instagram

माहिरा खान- रणबीर कपूर
बॉलीवुड में एक लवर बॉय की इमेज रखने वाले रणबीर कपूर की संजू फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। इस फोटो में रणबीर पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान के साथ स्मोकिंग करते नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होते ही दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। 

विज्ञापन
Viral Photos: Do you know that along with Jacqueline, pictures of these Bollywood celebs have also gone viral, see full list
ऋतिक-कंगना - फोटो : social media

कंगना रणौत- ऋतिक रोशन
इस कपल के रिश्ते का खुलासा खुद कंगना ने किया था जब उन्होंने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना सिल्ली एक्स कहकर बुलाया था। ऋतिक ने कंगना पर साइबर स्टॉकिंग का केस दर्ज किया था, जिसे खारिज करते हुए कंगना ने उन पर काउंटर केस किया था। अभिनेता ने कभी कंगना के साथ अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली लेकिन पार्टी के दौरान खिंची इस फोटो ने सारे कयासों पर विराम लगा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed