सोमवार को संजय खान के 81वें जन्मदिन पर परिवार ने उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। संजय की दोनों बेटियों- फराह और सुजैन ने फैमिली गेट-टुगेदर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में संजय खान का जन्मदिन उनके घर पर मनाते हुए देखा जा सकता है। पार्टी में सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन भी मौजूद थे। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
Viral Pics: अपनी एक्स वाइफ सुजैन के पिता संजय खान की पार्टी में पहुंचे ऋतिक रोशन, यहां देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने पिता संजय खान को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो पापा… जीवन के उन सभी सबक के लिए शुक्रिया जो आपने हम सभी को सिखाया है। हमारी ताकत और हमारी आंतरिक आवाज होने के लिए धन्यवाद। लव यू।" बता दें कि सुजैन की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और बॉलीवुड सितारे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इन तस्वीरों में सुजैन, उनकी बहन फराह, पिता संजय खान, मां जरीन खान और भाई जायद खान नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ऋतिक और उनके दोनों बेटे - हिरदान और हरेन भी इस पार्टी में मौजूद हैं। फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज फोटो साझा किया है जिसमें ऋतिक संजय गले लगा रहे हैं।
बता दें कि 1960 से लेकर 1990 तक अभिनेता संजय खान कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'मेला', 'दस लाख' और 'नागिन' सहित कई सफल फिल्मों में अभिनय किया था। उनके बेटे जायद भी एक अभिनेता हैं।
संजय की बेटी सुजैन और ऋतिक रोशन की शादी 14 साल पहले हुई थी। हालांकि 2014 में उनका तलाक हो गया। ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बेटों की परवरिश साथ मिलकर करते हैं। महामारी के दौरान, दोनों ने अपने बच्चों की खातिर साथ रहने का निर्णय लिया था।