फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: एयरपोर्ट पर करीना के साथ हुई बदसलूकी, फैन ने बांहें फैलाकर की थामने की कोशिश, घबराईं अभिनेत्री

Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Viral Video of Fans mob Kareena Kapoor Khan for selfies at the airport Actress got Scared
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स अपने एयरपोर्ट लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, अब चर्चा का विषय बदल गया है। अब एयरपोर्ट लुक्स से ज्यादा एरयपोर्ट के बाहर फैंस द्वारा की जा रही बदसलूकी के मामले लाइमलाइट में आ रहे हैं। पहले आयशा शर्मा, फिर रश्मिका मंदाना और अब करीना कपूर खान इस बदसलूकी का शिकार हुई हैं। दरअसल, करीना कपूर खान, सोमवार सुबह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थीं, तभी एक फैन ने सेल्फी के बहाने उन्हें परेशान करने की कोशिश की।

Viral Video of Fans mob Kareena Kapoor Khan for selfies at the airport Actress got Scared
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिनेत्री असहज महसूस कर रही हैं। वीडियो की शुरुआत में करीना एयरपोर्ट के एंट्री गेट की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। तभी फैंस का एक ग्रुप उनके पास आता है और उन्हें घेर कर सेल्फी लेने लगता है। इस ग्रुप का एक शख्स करीना के बेहद नजदीक जाकर, अपनी बाहें फैलाकर उन्हें थामने की कोशिश कर ता है।  Weekend BO Report: बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र को साउथ की कांतारा ने दी मात, विक्रम वेधा को पछाड़ आगे निकली पीएस-1

Viral Video of Fans mob Kareena Kapoor Khan for selfies at the airport Actress got Scared
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना घबरा जाती हैं और तभी सिक्योरिटी टीम उस शख्स को करीना से दूर कर देती है। यह सब देखकर करीना असहज होने लगती हैं। हालांकि, वह काफी धैर्यपूर्वक, सबको धन्यवाद कहकर, वहां से निकल जाती हैं। बता दें कि करीना कपूर खान ने सफेद शर्ट के ऊपर एक सफेद स्वेटर और नीचे सफेद ट्रैकपैंट पहना हुआ था। इस दौरान उनके साथ उनका छोटा बेटा जेह भी था। Adipurush: क्या 'रामायण' के रावण ने अपना लिया इस्लाम धर्म? 'आदिपुरुष' का टीजर देख आग बबूला हुए लोग
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video of Fans mob Kareena Kapoor Khan for selfies at the airport Actress got Scared
करीना कपूर - फोटो : insta

गौरतलब है कि करीना कपूर, हंसल मेहता की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थीं। बेबो इस मर्डर थ्रिलर में एकल मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा, करीना कपूर खान, 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के रूपांतरण में मुख्य भूमिका निभाती हुई भी नजर आएंगी। Movie Release: अक्तूबर के पहले हफ्ते ही 21 फिल्मों के बीच भयंकर भिड़ंत, पीएस 1 को मात देगी गॉडफादर और घोस्ट?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed