PHOTO: 'कचरा फेंकने पर' विराट-अनुष्का ने जिसे लताड़ा, सुपरस्टार की तरह लग्जरी लाइफ जीता है वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरहान ने भी अनुष्का और विराट को खरी-खोटी सुनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था । जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सड़क से ज्यादा खतरा तो अनुष्का से मुंह से निकल रहा था ।' अब अरहान के बारे में एक नई जानकारी निकलकर सामने आई है।
A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on
अरहान का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो पता चला कि वो भी सेलेब्रिटी से कम नहीं है । शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं । दरअसल, अरहान एक चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुके हैं ।
A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on
उन्होंने साल 1996 में आई शाहरुख की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' और माधुरी दीक्षित के साथ 'राजा' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। अरहान पॉपुलर टीवी शो 'देख भाई देख' में नजर आ चुके हैं।
A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on
इतना ही नहीं शाहिद कपूर की फिल्म 'पाठशाला' में भी अरहान का रोल था । अरहान के सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ फोटो हैं । बता दें कि अरहान का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी मां ने विराट-अनुष्का को लताड़ा था ।