{"_id":"601918278ebc3e01ac2ca839","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-daughter-name-vamika-here-detail-meaning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vamika: अनुष्का और विराट की बेटी ‘वामिका’ के नाम के पीछे की ये है पूरी कहानी, छुपा है खास संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vamika: अनुष्का और विराट की बेटी ‘वामिका’ के नाम के पीछे की ये है पूरी कहानी, छुपा है खास संदेश
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से माता-पिता बने हैं प्रशंसक उनकी बेटी की एक झलक देखना चाहते थे। आखिरकार अनुष्का ने बेटी की तस्वीर साझा की और इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम वामिका है। बेटी के नाम के खुलासे के साथ ही यह नाम ट्रेंडिंग में आ गया। सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस जानना चाह रहे हैं कि इसका मतलब क्या है। नाम के साथ ही अनुष्का और विराट ने एक खास संदेश भी दिया है।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
वामिका नाम के अर्थ से पहले अगर इसके शब्दों को देखें तो यह विराट कोहली (Virat Kohli) के V और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के नाम का Ka भी शामिल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने बच्चों के नाम इसी आधार रखे हैं जैसे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा। हालांकि वामिका के नाम का अर्थ देखें तो यह धार्मिक है।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
वामिका मां दुर्गा के नाम का पर्याय है। भगवान शिव का एक नाम वाम है क्योंकि वह अधिकतर सामान्य से अलग व्यवहार करते हैं। उन्हें पुराणों में वामदेव के नाम से भी कहा गया है। इस तरह शिव की पत्नी का नाम हुआ वामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल
भगवान शिव जब अर्द्धनारीश्वर का रूप धारण करते हैं तो बाईं ओर पार्वती का रूप होता है जबकि दाईं ओर शिव होते हैं। बाईं ओर होने की वजह से देवी को वामिका कहा जाता है। वामिका के नाम का अर्थ शक्ति और सामर्थ्य से है। इससे संदेश देने की भी कोशिश है कि महिला और पुरुष दोनों समान हैं और पृथ्वी पर दोनों की महत्ता है।
विज्ञापन
5 of 5
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का
- फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
अनुष्का ने तस्वीर के साथ क्या लिखा
तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हैं जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।