फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में जल्द शादी करने वाले हैं विराट और अनुष्का, ये हालात कर रहे इशारा

Thu, 23 Nov 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Thu, 23 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma get married soon
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar

अगर इन हालात को इशारा माने तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध सकते हैं। स्पॉटब्वॉय भी इस खबर की पुष्टि कर चुका है।

virat kohli and anushka sharma get married soon
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सूत्र बताते हैं कि विराट कोहली के दिल्ली वाले घर में और अनुष्का के मुंबई वाले घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, फैशन डिजाइनर सब्यसाची अपनी टीम के साथ अनुष्का के घर गए थे, उन्होंने वहां काफी समय बिताया। माना जा रहा है कि वे अनुष्का के लिए शादी की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। 

पढ़ें: Sports Honours Awards: रेड कार्पेट पर छाई विराट-अनुष्का की जोड़ी, इन स्टार्स ने भी जमाया रंग

virat kohli and anushka sharma get married soon
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

वहीं, बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर से ब्रेक मांगा था। उधर अनुष्का भी इन दिनों शाहरुख के साथ जल्द से जल्द आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग खत्म करने में लगी हुई हैं। शाहरुख भी अनुष्का के चलते शूटिंग को एक्सट्रा टाइम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma get married soon
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Pintrest

अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं, तो क्या दोनों इस दिसंबर में शादी करने की सोच रहे हैं या फिर शादी का फैसला हो चुका है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन ये तो तय है कि कुछ 'विराट' होने वाला है।

विज्ञापन
virat kohli and anushka sharma get married soon
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम

आपको बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ 7 वचन की कसमें निभाते दिखे। अब लगता है कि दोनों जल्द ही असल जिंदगी में ऐसा करते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed