{"_id":"5a4250f34f1c1b156b8be7e8","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-new-look-before-mumbai-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई रिसेप्शन से पहले सामने आईं अनुष्का और विराट की नई तस्वीरें, आप भी देखें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई रिसेप्शन से पहले सामने आईं अनुष्का और विराट की नई तस्वीरें, आप भी देखें
Tue, 26 Dec 2017 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। मुंबई में अब से कुछ देर बाद ही इस लव बर्ड की शादी का दूसरा ग्रांड रिसेप्शन है। इसके पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में पहले रिसेप्शन पर कई बड़े मेहमान पहुंचे थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए जोड़े को रिसेप्शन पर पहुंचकर बधाई दी थी और आज भी मुंबई के रिसेप्शन में कई बड़े मेहमान पहुंचने वाले हैं।
फिलहाल रिसेप्शन से पहले ही अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी सिंपल नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रिसेप्शन की पार्टी का मेकओवर लेने से पहले विराट और अनुष्का तैयारी पूरी करने में जुटे हैं। आपको बता दें कि रिसेप्शन के वेन्यू के तौर पर होटल हाईराइज सेंट रेजिस को चुना गया है। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित इस इंटरनेशनल होटल के 9th फ्लोर पर इस ऐतिहासिक रिसेप्शन का आयोजन होगा। पार्टी का रॉयल इंतजाम 'एस्टर बालरूम' में किया गया है।
3 of 4
40 मंजिला इमारत वाला होटल सेंट रेजिस दुनिया के लक्जरी होटल्स में से एक है। मायानगरी में रहने वाले सभी फिल्म स्टार्स और अनुष्का शर्मा के करीबी दोस्त और उनकी फिल्मों के हीरो रिसेप्शन का हिस्सा होंगे। वहीं पूरी भारतीय क्रिकेट टीम विराट और अनुष्का के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरिज के चलते टीम दिल्ली की पार्टी में शरीक नहीं हो पाई थी।
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे जिसके बाद बीते गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में पहला रिसेप्शन रखा गया था। अब 26 दिसंबर को मुंबई में ये पार्टी रखी गई है। करीब 65 हजार स्क्वेयर फीट में फैले 'एस्टर बालरूम' क्रिस्टल झूमरों से सजा हुआ शानदार बैंक्वट हॉल है जहां सितारों की महफिल जमने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।