{"_id":"5a2fa0bd4f1c1b8d698c12e1","slug":"virat-kohli-anushka-sharma-wedding-held-in-italys-borgo-finocchieto-resort","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटली के इस 800 साल पुराने गांव में हुई विराट-अनुष्का की शादी, दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इटली के इस 800 साल पुराने गांव में हुई विराट-अनुष्का की शादी, दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसोर्ट
Tue, 12 Dec 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली सात समंदर पर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को कपल ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स से शादी की तस्वीरों के जरिए ये गुड न्यूज दी। इटली की हसीन वादियों के बीच हुई इस शादी में बेहद चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। आज हम आपको उस वेन्यू प्लेस की तस्वीर दिखाएंगे और बताएंगे कि आखिर इस रिसोर्ट में ऐसा क्या है जो विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की रस्में यहां पूरा करने का फैसला किया?
2 of 5
ये डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के बड़े शहर रोम या मिलान नहीं बल्कि बोर्गो फिनोशिटो रिसोर्ट में हुई। यह शादी उसी जगह हुई, जहां मई 2017 में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार छुट्टियां मनाने गया था। इस रिसोर्ट में एक समय में केवल 44 लोग ही ठहर सकते हैं। शादियों के लिए मशहूर बोर्गो फिनोशिटो रिसोर्ट दुनिया के सबसे महंगे होटलों में शामिल हैं। यह रिसोर्ट मिलान शहर से करीब 4-5 घंटे की दूरी पर है। ये जगह 800 साल पुराने एक गांव का जीर्णोद्धार कर बनाई गई है।
3 of 5
इस गांव को पूरी तरह नया लुक दिया गया है। बोर्गो फिनोशिटो डॉटकॉम के मुताबिक अब भी गांव की तरह दिखने वाले इस रिसोर्ट का नाम 'बोर्गो फिनोशिटो' है जिसका मतलब है 'उपवन या बगीचे वाला गांव'। कुछ साल पहले अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि वह अपनी शादी के लिए किसी वाइनयार्ड का चुनाव करेंगी। वाइन के लिए मशहूर मोंटालकिनो के बगल में स्थित होने के कारण इस रिसोर्ट के आसपास अंगूर के बाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया की 20 सबसे महंगी जगहों की फोर्ब्स की लिस्ट में बोर्गो फिनोशिटो का दूसरा स्थान है। इटली में अमरीका के एक पूर्व राजदूत जॉन फिलिप्स ने साल 2001 में इस संपत्ति को खरीदा था और अगले आठ साल में इसे खूबसूरत रिसोर्ट में बदल दिया। इस रिसोर्ट में पांच विला के साथ सिर्फ 22 कमरे हैं। शायद यही वजह है कि विराट और अनुष्का की शादी में पहुंचने वाले करीबियों की संख्या सीमित थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : twitter
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होगा। पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा, वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन होगा। इन दोनों रिसेप्शन में क्रिकेट, बॉलीवुड समेत विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।