फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने सोशल मीडिया पर कर दिया ऐसा काम, क्रिकेटर दोस्त से मांगा 'हनीमून टिप्स'

Sat, 16 Dec 2017 12:51 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Sat, 16 Dec 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
virat kohli ask for honeymoon tips in social media from his cricketer friend

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। दोनों ने अपने परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई। शादी का समारोह संपन्न होते ही दोनों अपने हनीमून के लिए रोम चले गए। हाल ही में दोनों की हनीमून पर खींची गई एक  तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है लेकिन हनीमून पर पहुंचे विराट ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। 



पढ़ेंः ऐसी हो गई है मल्लिका शेरावत की हालत, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने किया बेघर

virat kohli ask for honeymoon tips in social media from his cricketer friend

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरों पर उनके फैंस, क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बधाई दी थी। समारोह संपन्न होने के बाद विराट और अनुष्का ने भी अपने बधाई मैसेज पर लोगों को रिप्लाई किया और सभी को धन्यवाद दिया। हालांकि इन सबके बीच विराट ने अपने एक क्रिकेटर दोस्ते के मैसेज के रिप्लाई में कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।

virat kohli ask for honeymoon tips in social media from his cricketer friend

दरअसल विराट कोहली ने अपने एक शादीशुदा क्रिकेटर दोस्त से हनीमून टिप्स मांग लिए। विराट के क्रिकेटर दोस्त अजिंक्या रहाणे ने कपल को शादी की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नए सफर की शुरुआत के लिए आपको बहुत बहुत बधाई, क्लब में आपका स्वागत है कैप्टन।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli ask for honeymoon tips in social media from his cricketer friend

अजिंक्या रहाणे के ट्वीट का मजेदार जवाब देते हुए विराट ने लिखा- 'शुक्र‍िया दोस्त, आपसे कुछ टिप्स के इंतजार में हूं।'
 




क्या विराट ने मजाक में ही सही दोस्त से हनीमून का टिप्स मांगा है। वैसे जो भी है लेकिन विराट का सोशल मीडिया पर ऐसा रिप्लाई करना उनके रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है। अनुष्का शर्मा को बिल्कुल बॉलीवुड हीरो ही मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed