{"_id":"5dbffb148ebc3e93b65d737a","slug":"virat-kohli-birthday-special-anushka-sharma-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का ने दो साल पहले गुपचुप की थी शादी, देखिए सगाई से वेडिंग तक का पूरा एलबम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट-अनुष्का ने दो साल पहले गुपचुप की थी शादी, देखिए सगाई से वेडिंग तक का पूरा एलबम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
Virat Anushka Wedding
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का पांच नवंबर को जन्मदिन है। विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी की थी। इन दोनों की शादी को करीब एक महीने बाद दो साल होेने वाले हैं। विरुष्का की शादी क्रिकेट और बॉलीवुड में खूब चर्चा में रही। इन दोनों सितारों ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी सीक्रेट थी। जिसमें करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। विराट कोहली के जन्मदिन पर देखिए अनुष्का और विराट का मेहंदी से लेकर शादी तक का पूरा वेडिंग एलबम।
2 of 9
Virat Anushka wedding album
- फोटो : file photo
अनुष्का और विराट कोहली ने इटली में ही सगाई की थी। इन दोनों की यह तस्वीर सगाई की है। इस तस्वीर में अनुष्का ने मरून रंग की साड़ी पहनी हुई है जबकि विराट कोट-पैंट पहने हुए हैं। तस्वीर में दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।
3 of 9
Virat Anushka wedding album
- फोटो : file photo
यह तस्वीर विरुष्का की मेहंदी सेरेमनी की है। इस तस्वीर में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का और विराट के हाथ में मेहंदी लगी हुई है। इन दोनों ने शादी को शाही बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। साथ ही काफी मोटी रकम भी खर्च की थी। इस शादी को एक खास शख्स ने भव्य बना दिया था। इस शख्स का बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
इस शादी को शाही बनाने वाले शख्स का नाम बंटी सचदेव है। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10 साल से साथ हैं।
विज्ञापन
5 of 9
virat anushka wedding
- फोटो : Instagram
अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।