भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि जब भी बात खेल में अच्छा प्रदर्शन की आती है तो यह बॉलीवुड अभिनेत्री हमेशा उनके लिए स्ट्रॉन्ग पिलर साबित हुई हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मार्क निकोलस से बातचीत में विराट कोहली ने बताया कि जब वह ग्राउंड पर होते हैं तो किस तरह से प्रेशर को हैंडल करते हैं।
'मेरे लिए मजबूती का स्तंभ रही हैं अनुष्का शर्मा', विराट कोहली ने खोला दिल का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा, 'अनुष्का और मेरे बीच मन की जटिलता के बारे में विस्तृत बातचीत होती है। वह मेरे लिए ताकत का स्तंभ रही है। क्योंकि वह खुद एक ऐसे स्तर पर है जहां उसे बहुत सारी नकारात्मकता से जूझना पड़ता है। इसलिए वह मेरी स्थिति को समझती है और मैं उसकी स्थिति को समझता हूं।'
विराट कोहली ने कहा, अगर मेरे जीवन में अनुष्का नहीं होती तो शायद मेरे पास 'स्पष्टता' नहीं होती। बिल्कुल सही सोच लेती है कि मैं क्या सोच रहा हूं। विराट कोहली ने आगे कहा, 'अनुष्का की समझाई बातें और हमारे बीच हुई चर्चा मुझे हर तरह की नकारात्मकता (नेगेटिविटी) से दूर रखता है। अनुष्का खुद एक ऐसे स्तर पर हैं, जहां उन्हें उस नकारात्मकता से बहुत अधिक जूझना पड़ता है। इसलिए वह मेरी स्तिथि को बहुत अच्छे से समझती हैं और मैं उसकी स्थिति को समझता हूं। अनुष्का हमेशा से हमारे रिश्ते के लिए एक ताकत स्तंभ रही हैं। वह हमेशा से मेरी ताकत रही हैं।
अनुष्का के बारे में बताते हुए विराट कोहली कहते हैं, 'मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारी जिंदगी में कितनी भी उतार-चढ़ाव आ जाए लेकिन फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं।
बता दें कि बीते दिनों ही अनुष्का शर्मा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के माता-पिता बने हैं और दोनों ने उसका नाम वमिका रखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट कोहली मौजूदा समय में भारत में ही हैं और इंग्लैंड संग टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।