बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ मुंबई में अपने घर पर क्वारंटीन हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों काम को लेकर इतना व्यस्त रहते थे कि एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते थे। चूंकि अब दोनों के पास वक्त है तो ऐसे में दोनों ही न सिर्फ एक दूसरे को वक्त दे रहे हैं, बल्कि अपने फैंस और फ्रेंड्स के साथ सोशल मीडिया पर भी समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इसमें विराट ने अनुष्का को लेकर कई राज खोले।
विराट कोहली ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, बताया क्यों नहीं किया था अनुष्का को प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील छेत्री के साथ लाइव चैट में विराट ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं। सुनील इस बात को जानकर हैरान रह गए कि विराट ने अनुष्का को औपचारिक रूप से कभी प्रपोज नहीं किया था। बल्कि दोनों के बीच अपने आप ही प्यार पनप गया था।
विराट ने कहा, "मेरा ये मानना है कि जब आप जिंदगी खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो स्पेशल और वैलेंटाइन डे जैसा कुछ नहीं होता है। हर दिन वैलेंटाइन डे और स्पेशल हो सकता है। और अनुष्का ने जो कहा था, वह पूरी तरह सच है, हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हमें ऐसा करने की जरूरत है, हमें पता था कि हम एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं था।"
विराट ने आगे कहा,' हम जानते थे कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है, हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित थे और चीजें अपने आप होती गईं।' इस बातचीत में विराट ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी शादी की योजना के लिए नकली ईमेल आईडी और नामों का इस्तेमाल किया था।
विराट ने आगे बताया कि यह सब अनुष्का द्वारा बहुत अच्छी तरह से सुनियोजित किया गया था और हो सकता है कि वो अकेले इस तरह की प्लानिंग नहीं कर पाते। बता दें कि विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
'छोटी सरदारनी' की अभिनेत्री ने किया पहले बच्चे के नाम का खुलासा, हंसराज हंस ने पोते को सुनाई लोरी