{"_id":"5b27c0834f1c1bc96b8b6ca0","slug":"virat-kohli-slams-trolls-for-meme-content-over-anushka-scolding-a-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कूड़ा विवाद पर अनुष्का को ट्रोल करने पर भड़के विराट कोहली, बोले- 'शर्म आती है ऐसे लोगों पर' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कूड़ा विवाद पर अनुष्का को ट्रोल करने पर भड़के विराट कोहली, बोले- 'शर्म आती है ऐसे लोगों पर'
Mon, 18 Jun 2018 08:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बीच सड़क कूड़ा फेंकने वाले शख्स को लताड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले तो उस शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर अनुष्का को सुनाते हुए उन्हें तमीज सीखने की बात लिखी। उसके बाद इस शख्स की मां ने भी इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए अनुष्का को खरी-खोटी सुनाई। वहीं, इस पर अनुष्का को लगातार ट्रोल किया जा रहा है जिसपर विराट ने चुप्पी तोड़ यूजर्स को लताड़ लगाई...
2 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
बता दें कि इस मामले में अनुष्का को यूजर्स ने ट्रोल कर उनका मेमे बना दिया। ऐसे में विराट ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यूजर्स को लताड़ लगा दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ' कई लोग जिनके पास अनुष्का की तरह ऐसा करने का साहस नहीं है वो इसे मजाक बना रहे हैं, लोगों के लिए अब हर चीज मेमे ही लगने लगी है, शर्म आती है ये सब देखकर।'
3 of 6
virat kohli and anushka sharma
बता दें कि 15 जून को अनुष्का ने अरहान नामक शख्स को कार से बाहर बीच सड़क पर कूड़ा फेंकने के चलते तगड़ी लताड़ लगाई थी। वहीं, विराट ने पूरे नजारे का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया था। इसके बाद से अनुष्का को यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं खुद अरहान ने भी फेसबुक पर मैसेज डाल अनुष्का को तमीज सीखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुष्का शर्मा
अरहान ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा ' मेरी कार के अंदर से प्लास्टिक के टुकड़े फेंकने पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मुझे अदब से समझाने के बजाय एक सड़क छाप व्यक्ति की तरह व्यवहार किया, जबकि मैं अपनी इस हरकत के लिए शर्मिंदा हूं, लेकिन अनुष्का को अपनी भाषा और व्यवहार में सुधार करने की जरूरत है, जिस तरह से अनुष्का ने मुझे लताड़ लगाई ऐसा लग रहा था सड़क से ज्यादा कचरा उनके शब्दों में था।'
विज्ञापन
5 of 6
anushka sharma
वहीं, अरहान की मां गीतांजलि एलिजाबेथ ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अनुष्का और विराट को खूब खरी-खरी सुनाई। साथ ही इसे एक वाहीयाद पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। गीतांजलि ने लिखा कि 'विराट और अनुष्का के ऐसा करने से उनके बेटे के निजता के अधिकार का हनन कर उसे दुनिया के सामने जलील किया गया है, मुझे अपने बेटे की सुरक्षा की चिंता सता रही है और ऐसे किसी की छवि खराब करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।