{"_id":"6310495526ea313ec9585e4f","slug":"virat-kohli-to-start-a-restaurant-in-mumbai-took-kishore-kumar-bungalow-on-lease-amit-kumar-confirms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: पांच साल के लिए विराट होंगे किशोर कुमार के किराएदार, बंगले में क्रिकेटर करेंगे इस काम की शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virat Kohli: पांच साल के लिए विराट होंगे किशोर कुमार के किराएदार, बंगले में क्रिकेटर करेंगे इस काम की शुरुआत
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, किशोर कुमार
- फोटो : Social Media
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली अब खेल के साथ-साथ एक और बिजनेस में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, विराट एक रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने तैयारी करनी भी शुरू कर दी है। अपने रेस्टोरेंट की तरफ पहला कदम बढ़ाते हुए विराट ने उसको खोलने के लिए जगह फाइनल कर दी है और इसके लिए विराट कोहली को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार का बंगला पसंद आया है। जी हां, किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही अपना रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने शुरू हो सकता है रेस्टोरेंट
पिछले काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट ने कप्तानी छोड़ने के बाद अपने खेल पर ध्यान देना शुरू किया है। इसी का नतीजा है कि विराट एशिया कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां पूरा देश उनकी इस वापसी से खुश हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि विराट जल्द ही रेस्टोरेंट के जरिए लोगों से जुड़ने वाले हैं और उसके लिए क्रिकेटर को जगह भी पसंद आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू बंगले का एक बड़ा हिस्सा लीज पर ले लिया है और इसे तेजी से एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में तब्दील किया जा रहा है। किशोर कुमार के बंगले के कंपाउंड में रोज काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोर के बेटे ने किया कंफर्म
विराट कोहली का यह रेस्टोरेंट जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सामने आती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली अगले महीने किसी भी समय यह रेस्टोरेंट शुरू कर देंगे। इन खबरों की पुष्टि भी हो चुकी है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने कहा कि 'यह सब तब शुरू हुआ जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुछ महीने पहले विराट कोहली से मिले और दोनों में बात हुई। हमने विराट कोहली को पांच साल के लिए जगह लीज पर दी है।’
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के अलावा इन फील्ड्स में विराट हैं एक्टिव
गौरतलब है कि विराट का यह पहला रेस्टोरेंट नहीं है। वह इससे पहले भी कई रेस्टोरेंट खोल चुके है। क्रिकेटर ने साल 2017 में दिल्ली के आरके पुरम में भी एक रेस्टोरेंट खोला था। इसके साथ ही विराट की खुद की कपड़ों की कंपनी भी है, जिसका नाम रॉन्ग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।