सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने बायकॉट बॉलीवुड पर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- लोगों को मिलते हैं पैसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Sep 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
swara bhasker said most of boycott trends are paid and after Sushant death his name was used to earn money
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इन दिनों बायकॉट ने मेकर्स और अभिनेताओं की नाक में दम कर रखा है। एक के बाद एक लगातार हिंदी फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। बॉलीवुड पर हावी हो रहे इस ट्रेंड पर स्वरा भास्कर ने अपने विचार रखे हैं। अभिनेत्री का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह बायकॉट नहीं है। इसके बाद अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और आलिया भट्ट केस की भी याद दिलाई। 

Trending Videos
swara bhasker said most of boycott trends are paid and after Sushant death his name was used to earn money
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि मुझे नहीं पता कि ये बायकॉट ट्रेंड एक फिल्म के बिजनेस पर कितना असर डालता है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म काफी चर्चा का विषय बना था। जिसके बाद आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव कमेंट्स मिले थे। उसी समय आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई। नेगेटिव बातों का फिल्म पर काफी असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhasker said most of boycott trends are paid and after Sushant death his name was used to earn money
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा ने आगे कहा कि इसके बाद जब गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई तब भी आलिया भट्ट को बहुत कुछ कहा गया, लेकिन इसके बाद भी लोग फिल्म देखने गए और गंगूबाई काठियावाड़ी सफल हुई। अभिनेत्री ने कहा कि बायकॉट से लोगों का बिजनेस दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का एक खास ग्रुप है जो एक एजेंडे के साथ काम करता है। ये बॉलीवुड से नफरत करने वाले लोग हैं और वह बॉलीवुड को खत्म कर देना चाहते हैं।

swara bhasker said most of boycott trends are paid and after Sushant death his name was used to earn money
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि लोग बॉलीवुड के खिलाफ नफरत भरी बातें फैलाकर उससे कमाई भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत भी हैं। इनमें से ज्यादातर पेड लोग होते हैं, क्योंकि इससे पहले ऐसे लोग भी नजर आए थे, जिन्होंने सुशांत की मौत का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed