सब्सक्राइब करें

Leela Naidu: एक्ट्रेस जिसकी खूबसूरती के कायल थे लोग, जिंदगी में मिला बेइंतहा दर्द; आखिरी वक्त में झेली तंगहाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday legendary beauty leela naidu story know more about actress married life and career
लीला नायडू

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसके चेहरे से नजरे नहीं हटती थीं, न सिर्फ शानदार अभिनय बल्कि जिसकी खूबसूरती के लोग कायल थे और उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लालयित थे। अपनी गजब की सुंदरता से लोगों को एक ही नजर में मोहपाश में बांध लेने वाली इस अभिनेत्री का नाम लीला नायडू था। 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का हिंदी सिनेमा में सिक्का चलता था। 1954 में महज 14 साल का आयु में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर लीला नायडू ने खूब चर्चा बटोरी। एक्ट्रेस का नाम उस दौरान दस वर्षों तक वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल था। कई दिग्गज अभिनेता उनकी खूबसूरती से प्रभावित थे, जिनमें से एक नाम राज कपूर का भी था। अपने पेशेवर जीवन में जितनी चर्चा पाई उतना ही दर्द उन्हें निजी जीवन में मिला। तो चलिए आज हिंदी सिनेमा की इस खूबसूरत अभिनेत्री के जीवन के कुछ पन्नों से जानते हैं खास बातें।

Trending Videos
Throwback Thursday legendary beauty leela naidu story know more about actress married life and career
Leela Naidu - फोटो : Social Media

मुंबई में जन्मी लीला नायडू की शिक्षा दीक्षा जेनेवा और स्विटजरलैंड में हुई थी।एक्ट्रेस को कई रोल ऑफर हुए लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई के चलते इन्हें ठुकरा दिया। हालांकि 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना डेब्यू किया। ये फिल्म सफलत तो नहीं हुई लेकिन लीला नायडू की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके साथ ही इस फिल्म से मेकर्स की भी चांदी हो गई क्योंकि असफल होने के बाद भी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद लीला नायडू के पास फिल्मों की झड़ी ही लग गई, लेकिन लीला नायडू ने बहुत ही गिनी चुनी फिल्में कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday legendary beauty leela naidu story know more about actress married life and career
लीला नायडू

इंग्लिश फिल्मों में भी किया था काम
एक्ट्रेस लीला नायडू को उनकी खूबसूरती के लिए तो याद किया ही जाता है, इसके अलावा कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनके उनके बेजोड़ अभिनय की आज भी सराहाना होती है। एक्ट्रेस के करियर में 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह विदेश से आई कई फिल्मों को अपनी आवाज में डब भी किया करती थीं।

Throwback Thursday legendary beauty leela naidu story know more about actress married life and career
लीला नायडू

निजी जिंदगी में झेला दर्द
लीला नायडू पेशेवर जिंदगी पटरी पर चल रही थी और वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं थीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी सही नहीं चल रहा था। मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला नायडू ने ओबेरॉय हॉटल के मालिक के बेटे तिलक ओबेरॉय से शादी कर ली थी, तिलक एक्ट्रेस से उम्र में 16 साल बड़े थे और 33 साल के थे। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। बताया जाता है था कि वह लीला नायडू के साथ काफी बुरा बर्ताव करते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इसे सबके सामने जाहिर नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Throwback Thursday legendary beauty leela naidu story know more about actress married life and career
लीला नायडू

शादी के कुछ साल बाद ही लीला नायडू का पति से तलाक हो गया। इसके बाद लीला नायडू ने मुंबई के रहने वाले एक कवि से शादी कर ली, लेकिन इस बार भी शादी के मामले में उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही और दूसरी शादी भी दो दशक बाद टूट गई। दूसरी शादी टूटने के साथ ही लीला नायडू भी बुरी तरह से टूट गईं और उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया। वह गुमनामी में जिंदगी बिताने लगीं, यहां तक कि लीला नायडू ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। बताया जाता है कि उन्होंने खुद को नशे में डुबों लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed