सब्सक्राइब करें

Aamir Ali Malik: 'कहानी घर घर की' से शुरू किया था करियर, इस रियलिटी शो ने बदल दी आमिर अली मलिक की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
Kahani ghar ghar ki fame Aamir Ali Malik bithday know more about the actor personal  life and career
आमिर अली मलिक - फोटो : insta

टीवी के जाने-माने अभिनेता आमिर अली  मलिक 1 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अपने करियर में आमिर ने टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। विज्ञापन और छोटे पर्दे पर सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आमिर बड़े पर्दे तक पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चाओं में रही। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी के बारें में कुछ दिलचस्प बातें।

Trending Videos
Kahani ghar ghar ki fame Aamir Ali Malik bithday know more about the actor personal  life and career
आमिर अली मलिक - फोटो : insta

अभिनेता आमिर अली को बजाज स्कूटर्स के लिए पहला कमिर्शियल ब्रेक मिला था। इसके बाद वह बजाज ब्रावो स्कूटर, नेस्कैफे, महिंद्रा रेडियो, वीडियोकॉन डी2 एच और बीएसएनअल जैसे विज्ञापनों में दिखाई दिए। अभिनेता के रूप में उन्होंने एकता कपूर के शो 'कहानी घर घर की' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह सहारा वन के सीरीयल वो रहने वाली महलों की, क्या दिल मे है में नजर आए और अन्य कई सीरियल्स में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kahani ghar ghar ki fame Aamir Ali Malik bithday know more about the actor personal  life and career
आमिर अली मलिक - फोटो : social media

बॉलीवुड में भी कर चुके हैं काम
अभिनेता आमिर अली ने अपने करियर में टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। वह आई हेट लव स्टोरी, अंजान,राख, जैंसी फिल्मों अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह कोका कोका जैसे हिट वीडियो सॉन्ग में भी नजर आ चुके हैं।

Kahani ghar ghar ki fame Aamir Ali Malik bithday know more about the actor personal  life and career
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

इस रियलिटी शो ने बदल दी जिंदगी
आमिर अली मलिक ने 'नच बलिए 3' में अभिनेत्री संजीदा शेख संग भाग लिया था। दोनों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था और जीत के खिताब को अपने नाम किया। इसी शो के बाद संजीदा शेख और आमिर अली मलिक ने एक दूसरे संग शादी करने का फैसला लिया दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली, उनकी एक बेटी भी हुई जिसका नाम आयरा है, हालांकि इस कपल के बीच अचानक आई तलाक की खबरों ने सबको हैरान कर दिया और दोनों आपकी सहमति से अलग हो गए। फिलहाल इस समय अभिनेता अपने सिंगल स्टेटस को एंजॉय कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed