सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: सारा अली से ब्रेकअप के बाद किसके प्यार में हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Sep 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
after breakup with sara ali khan kartik aaryan reveal what is his relationship status now
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद काफी मौज में हैं। बीते दिन गणेश चतुर्थी के मौके पर उनको बप्पा के दर्शन के लिए जाते हुए भी देखा गया था। कार्तिक को बॉलीवुड का हैंडसम हंक भी कहा जाता है। अभिनेता से काफी लड़कियां बहुत प्यार करती हैं। एक समय पर कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में थे। कहा जाता था कि दोनों फिल्म लव आज कल 2 के दौरान करीब आए थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आने लगीं। हाल ही में अभिनेता ने अपने रिश्ते के खत्म होने के बारे में खुलासा किया है। 

Trending Videos
after breakup with sara ali khan kartik aaryan reveal what is his relationship status now
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके और सारा के रास्ते कैसे जुदा हो गए थे। अभिनेता ने कहा कि अब वह सिंगल हैं। बता दें कि सारा और कार्तिक के रिश्ते की शुरुआत करण जौहर के शो कॉफी विद करण से हुई थी। इस दौरान सारा ने कहा था कि वह कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद दोनों फिल्म लव आज कल 2 के सेट पर मिले और एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की काफी कोशिश की, लेकिन कहते हैं न कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। हालांकि बाद में दोनों ने अपने ब्रेकअप की बात को भी कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
after breakup with sara ali khan kartik aaryan reveal what is his relationship status now
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में अभिनेता से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में झूठ क्यों बोला था। इस बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ न बोलते हुए सिर्फ इतना कहा कि वह लास्ट 1.25 साल से सिंगल हैं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानते। इसके बाद कार्तिक से पूछा गया कि वह 1.25 साल कैसे इतना सटीक समय बता रहे हैं तो कार्तिक ने शर्माते हुए अपना स्टेटमेंट बदलत दिया और कहता कि वह पिछले 1 साल से सिंगल हैं।

after breakup with sara ali khan kartik aaryan reveal what is his relationship status now
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म भूल भुलैया ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा इन दिनों वह फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। शहजादा के अलावा वह फिल्म फ्रेडी और सत्यप्रेम की कथा में भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed