{"_id":"5f27c5f78ebc3e1452727fd9","slug":"vishal-bhardwaj-birthday-special-here-know-about-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vishal Bhardwaj Birthday: बिजनौर में जन्मे विशाल भारद्वाज ऐसे पहुंचे बॉलीवुड, कभी क्रिकेटर बनने का था सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vishal Bhardwaj Birthday: बिजनौर में जन्मे विशाल भारद्वाज ऐसे पहुंचे बॉलीवुड, कभी क्रिकेटर बनने का था सपना
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विशाल भारद्वाज का बर्थडे
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक विशाल भारद्वाज बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक निर्देशक होने के साथ साथ वो लेखक, संगीतकार, गायक और निर्माता भी हैं। विशाल भारद्वाज का जन्म चार अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। एक छोटे से शहर से विशाल कैसे मायानगरी मुंबई पहुंचे? उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
2 of 6
विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज एक अच्छे क्रिकेटर भी रह चुके हैं। मेरठ में रहते हुए उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट खेला है। विशाल एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। दरअसल, एक टूर्नामेंट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई। जिसकी वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल सके।
3 of 6
विशाल भारद्वाज और रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से की है। कॉलेज के एक फंक्शन के दौरान उनकी मुलाकात रेखा भारद्वाज से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। साल 1991 में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
केवल 17 साल की उम्र में विशाल ने एक गाने का संगीत दिया। जिसे सुनने के बाद विशाल के पिता ने इस बारे में संगीतकार ऊषा खन्ना से बात की। ऊषा खन्ना ने उस संगीत को फिल्म 'यार कसम' (1985) में लिया। अपना काम खत्म करने के बाद विशाल वापस दिल्ली आ गए और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि विशाल के पिता ने भी संगीत के क्षेत्र में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज ने 1995 में फिल्म 'अभय' से संगीतकार के तौर पर डेब्यू किया। उन्हें गुलजार की फिल्म 'माचिस' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने संगीत दिया था। 2002 में बच्चों की फिल्म 'मकड़ी' से विशाल भारद्वाज ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म का संगीत भी उन्होंने खुद दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।