कहा जाता है कि आधा-अधूरा ज्ञान व्यक्ति के लिए हानिकारक होता है। वो अधूरा ज्ञान एक ना एक दिन उसे ले ही डूबता है। ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में सिंगर और इंडियन आइडल के जज विशाल ददलानी के साथ। विशाल को इंडियन आइडल के सेट पर लता जी के गाने 'ए मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी देना भारी पड़ गया। जिसके लिए ट्रोलर्स ने विशाल को निशाने पर ले लिया।
गलत जानकारी देकर ट्रोल हुए विशाल ददलानी, कहा था- लता जी ने नेहरू के लिए गाया, 'ऐ मेरे वतन के लोगों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंडियन आइडल के मंच पर जब एक प्रतियोगी ने लता जी का गाना 'ए मेरे वजन के लोगों' गाया था। इस गीत के बाद प्रतिभागी की सराहना करते हुए विशाल ददलानी ने कहा कि, 'इस गाने को खुद लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था। यह दुनिया का एकमात्र गाना है, जो सही मायनों में ऑल टाइम हिट है। लता मंगेशकर जैसा तो कोई नहीं गा सकता है। इसकी धुन भी बहुत अच्छी बनाई गई है, लेकिन आपकी कोशिश बहुत अच्छी है।'
विशाल की ये टिप्पणी उनके लिए मुसीबत साबित हो गई। उनके इस कमेंट का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शेयर किया। जिस पर विशाल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विशाल को इस तरह से गलत जानकारी नहीं देना चाहिए थी।
Idiot @VishalDadlani is claiming that the song 'Ae Mere Vatan Ke Logon' was sung by Lata ji in 1947 for Nehru.
This song was first performed in 1963 in memory of Indian Soldiers who died in 1962 war against China.
How is @SonyTV allowing such fake political propaganda? pic.twitter.com/wgBbOk038h
इतना ही नहीं विशाल की इस गलती पर पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी उनपर निशाना साधा है। स्वराज कौशल ने इसे लेकर ट्वीट किया, अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये हैं म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी। इतिहास, संगीत और भारत रत्न एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दो-दो लोगों के बारे में उन्हें बेहद खराब जानकारी है।'
This is Music MisDirector @VishalDadlani ! https://t.co/ciNZRbu6hc
Poor knowledge of history, music and the lives of two Bharat Ratanas and the two Dada Sahib Phalke award winners.
वहीं ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद विशाल ने भी सोशल मीडिया पर ही अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। विशाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "ऐ मेरे वतन के लोगों' को लेकर मेरी गलत जानकारी से नाराज लोगों से मैं माफी मांगता हूं, लेकिन इन कट्टर राष्ट्रवादियों ने तब कुछ नहीं कहा जब #Chornab पुलवामा में 40 भारतीय सैनिकों की मौत को टीआरपी जीत के रूप में मना रहा था।"
I see a few right-wingers "offended" by my messing up the date of "Ae Mere Watan Ke Logon" being sung to Pt. Nehru. I apologise for my error.
These "staunch Nationalists" didn't say a thing when #Chornab celebrated the deaths of 40 Indian soldiers in #Pulwama as a TRP win. Odd.