फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: सितारों पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री, निर्देशक ने कर डाली इंडस्ट्री की 'बर्बादी' की बात

Fri, 28 Oct 2022 04:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 28 Oct 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Vivek agnihotri angry on star system in bollywood after subhash ghai statement
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों की फीस एक मुद्दा बन गया है। अब तक कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड के स्टार्स एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये तक फीस ले लेते हैं और इसी वजह से फिल्म का बजट हद से ज्यादा बढ़ जाता है। हाल ही में, निर्देशक सुभाष घई ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि एक्टर के तौर पर स्टार्स को 100 करोड़ मिलते हैं तो मुझे 125 करोड़ मिलने चाहिए क्योंकि मैंने ही फिल्म बनाई है। सुभाष घई के इसी बयान पर अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड में स्टार सिस्टम की आलोचना की है। 

Vivek agnihotri angry on star system in bollywood after subhash ghai statement
सुभाष घई - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले सुभाष घई?
सुभाष घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक्टर्स की 100 करोड़ फीस होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'स्टार्स को 100 करोड़ रुपये मिलते हैं यह बहुत अच्छी बात है लेकिन मुझे भी सवा सौ करोड़ तो मिलने ही चाहिए। फिल्म तो मैंने ही बनाई है। लेकिन 125 करोड़ प्रोड्यूसर मुझे देगा कैसे? सारा पैसे तो वो ले गए। फिल्म का 80-90 प्रतिशत पैसा स्टार्स ले जाते हैं और प्रोड्यूसर सिर्फ 20 प्रतिशत में काम कर रहा है। इसके अलावा, आप 80 प्रतिशत लेने के साथ-साथ पूरी क्रिएटिव चीजें भी अपने हाथ में ले लेते हैं।

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: क्या आरपी के खुलासे के बाद उर्वशी ने हटा दीं पंत से जुड़ी पोस्ट? यहां देखें सबूत

Vivek agnihotri angry on star system in bollywood after subhash ghai statement
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

सुभाष घई के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री
सुभाष घई के इस बयान पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स को फटकार लगाई है। उन्होंने लिखा, 'सुभाष घई ने बिल्कुल सही कहा है। एक इंडस्ट्री जो निर्देशक/लेखक का सम्मान नहीं करती है, वह किसी ना किसी दिन बर्बाद होने के लिए मजबूर हो जाती है।' इसके आगे उन्होंने लिखा, ' क्या आपने कोविड के बाद रिलीज हुई किसी फिल्म में देखा है जहां लेखक और डायरेक्टर सबसे आगे हैं? ज्यादातर फिल्मों में आपको उनके बारे में पता भी नहीं होगा वह कौन हैं।'

Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पत्नी ने दर्ज करवाया था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek agnihotri angry on star system in bollywood after subhash ghai statement
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 295 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed