फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath 2022: बिहार से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये स्टार, छठ पर्व में रखते हैं गहरी आस्था

Fri, 28 Oct 2022 04:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2022 these bollywood stars from bihar pankaj tripathi manoj bajpayee shatrughan sinha
पंकज त्रिपाठी-मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आस्था का महापर्व छठ देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है, लेकिन खासतौर पर बिहार के लोग इसे बहुत ही नियम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मनोज बाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक बॉलीवुड के कई ऐसे जाने-माने स्टार्स हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और अपने घर में भी छठ की पूजा करते हैं। 28 अक्टूबर यानी कल से छठ की शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जो छठ में रखते हैं गहरी आस्था।

chhath puja 2022 these bollywood stars from bihar pankaj tripathi manoj bajpayee shatrughan sinha
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ था और महज 17 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे, इसके बाद मुंबई नगरिया के वासी हो गए। मनोज बाजपेयी को हमेशा इस खास त्योहार की याद आती है और इस बारे में वह अपने घर की यादें भी साझा करते हैं।
 

Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा पर भारी पड़ा कैमरे के सामने पूनम पांडे संग रोमांस, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

chhath puja 2022 these bollywood stars from bihar pankaj tripathi manoj bajpayee shatrughan sinha
पंकज त्रिपाठी - फोटो : social media

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने उम्दा अभिनय से बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर अपनी धाक जमाई है। उनकी गिनती सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में होती है लेकिन मुंबई में रहते हुए भी वह आज तक अपनी जड़ों से जुड़े हुए है और अक्सर अपने घर जाते रहते हैं। पंकज त्रिपाठी ने एक बार साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उनकी मां व्रत रखती थीं और पूरा गांव गंडकी नदी के किनारे अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा हुआ करता था। हालांकि मुंबई में रहते हुए पंकज को वह नदी का घाट नहीं मिल पाता है।
 

Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2022 these bollywood stars from bihar pankaj tripathi manoj bajpayee shatrughan sinha
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत को न सिर्फ अभिनय बल्कि उनके देसी अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर गांव से वीडियोज साझा करती रहती हैं। लॉकडाउन के समय भी एक्ट्रेस गांव में जाकर रहीं और वहां पर बिल्कुल देसी अंदाज में रहती हैं। रतन राजपूत छठ पर्व पर खास तैयारियां करती हैं।
 

Swara Bhaskar: दिवाली पर पैपराजी को काम करता देख भावुक हुईं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर लिखा प्यार भरा नोट

विज्ञापन
chhath puja 2022 these bollywood stars from bihar pankaj tripathi manoj bajpayee shatrughan sinha
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी बिहार से ताल्लुक रखते हैं। जब एक बार उन्हें मेजर हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था तब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने अभिनेता के जल्दी सेहतमंद होने के के लिए छठ की पूजा की थी और मुंबई के अपने घर में छठ का पर्व पूरे नियमों के साथ पूरा किया था।
 

Wo Kaun Thi?: सलमान के बहनोई की पार्टी में दिखी रहस्यमयी लड़की, ‘विकी डोनर’ के रीमेक की हीरोइन तक पहुंची बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed