विवेक अग्निहोत्री की नवीनतम रिलीज फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही है। यह निर्देशक की पिछली रिलीज मूवी 'द कश्मीर फाइल्स' की तुलना में बेहद कम कमाई कर रही है। फिल्म को विभिन्न पोर्टल्स द्वारा बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर का टैग दिया गया है। इसी पर अब विवेक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। निर्देशक के पलटवार ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
Vivek Agnihotri: शाहरुख खान को भला-बुरा बोलने से पिटी 'द वैक्सीन वॉर'? निर्देशक ने कहा- मर भी जाओगे तो भी...
'द वैक्सीन वॉर' को डिजास्टर बताए जाने पर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा है। साथ ही निर्देशक ने इसकी असफलता का शाहरुख खान से कनेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक पोस्ट का जवाब दिया है। इसमें 'द वैक्सीन वॉर' के कलेक्शन को साझा करते हुए डिजास्टर बताया गया है। एक एक्स हैंडल ने पोस्ट कर लिखा है, 'द वैक्सीन वॉर का जीवनकाल 6 करोड़ के दायरे में है। विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड, शाहरुख खान और मीडिया पर निशाना साधने की हर कोशिश की, लेकिन जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी डिजास्टर है।' इसी पोस्ट को देखने के बाद विवेक का गुस्सा फूट पड़ा है।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया यूजर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'बोल-बोल के मर भी जाओगे, तो भी पैसे नहीं मिलेंगे। हर सवाल-ओ-जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-ओ-किताब यहीं होगा।' विवेक के पोस्ट को देखने के बाद नेटिजन्स भी तुरंत एक्टिव हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सर, ऐसा मत सोचिए कि आप भुगतान कर सकते हैं। आपकी फिल्म फ्लॉप हो गई और आपको कोई मुनाफा नहीं हुआ।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आपके पास अभी देने के लिए कुछ नहीं होगा।'
Sunny Deol: भाई-भतीजावाद की बहस पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पहले मुझे इसका मतलब समझ ही नहीं आता था
जानकारी हो कि 'द वैक्सीन वॉर' एक मेडिकल ड्रामा है, जो विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित है। यह को-वैक्सिन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सकों की यात्रा पर प्रकाश डालता है, जब राष्ट्र महामारी से जूझ रहा था। फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' के साथ हुआ है।
Tejas Trailer: 'अब जंग होनी चाहिए...,' पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ घातक मिशन पर कंगना रणौत
फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन इसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की वाहवाही बटोरी है। हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' का जिक्र करते हुए कहा 'मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर। अच्छा है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए रात दिन मेहनत की। अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भी अदभूत काम किया। उन सारी बातों को द वैक्सीन वॉर में दिखाया गया है। उस फिल्म को देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है।'
Israel Hamas Crisis: इस्राइल से आई राहत भरी खबर, सही सलामत हैं नुसरत भरूचा, टीम ने दी यह जानकारी