फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: भाई-भतीजावाद की बहस पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- पहले मुझे इसका मतलब समझ ही नहीं आता था

Sun, 08 Oct 2023 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Oct 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol opened up on Nepotism debate says if father will not support his child then who will
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आए दिन नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी रहती है। तमाम अभिनेता और फिल्म निर्माताओं पर इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। इस पर तमाम सितारे भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में सनी देओल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल का कहना है कि पहले तो उन्हें नेपोटिज्म का मतलब ही नहीं पता था।

Gadar 2 Star Sunny Deol opened up on Nepotism debate says if father will not support his child then who will
करण देओल और राजवीर देओल के साथ सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में शुमार हैं। दूसरी पीढी में खुद सनी देओल और उनके भाई-बहन भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी है। पांच अक्तूबर को सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' रिलीज हो चुकी है। इस बीच इस साल फिल्म 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले सनी देओल ने हाल ही में एक वेबसाइट के साथ नेपोटिज्म के मसले पर खुलकर बात की है। 

Gadar 2 Star Sunny Deol opened up on Nepotism debate says if father will not support his child then who will
देओल परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने कहा कि काफी समय तक तो उन्हें खुद नेपोटिज्म शब्द का मतलब समझ नहीं आया। सनी देओल ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि लोग नेपोटिज्म के बारे में क्यों बात कर रहे हैं। सनी देओल ने कहा, 'लोग भाई-भतीजावाद के बारे में बात करते रहते और मैं यही सोचता था कि आखिर यह क्या है?'
Shehnaaz Gill: 'किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए', शहनाज ने निर्माताओं से क्यों कही जोखिम उठाने की बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol opened up on Nepotism debate says if father will not support his child then who will
सनी देओल और राजवीर देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने आगे कहा, कि उन्हें नेपोटिज्म के पीछे का अर्थ बाद में समझ में आया, लेकिन उन्हें लगता है कि अभी भी इसके बारे में कुछ गलतफहमियां हैं। सनी देओल का कहना है, 'हर पिता अपने बच्चे के भविष्य के बारे में सोचेगा। बाप अपने बच्चे के लिए नहीं करता तो किसके लिए करता है?' यह सिर्फ बॉलीवुड के बारे में नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में है। हर पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सोचता है।'
Akshay Kumar: सच्ची घटनाओं पर कई फिल्में बना चुके हैं अक्षय कुमार, दर्शकों को खूब पसंद आईं ये मूवीज

विज्ञापन
Gadar 2 Star Sunny Deol opened up on Nepotism debate says if father will not support his child then who will
दोनो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में सनी देओल फिल्म 'दोनो' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। पिता के रुप में उन्होंने बेटे राजवीर को काफी सपोर्ट किया। इस दौरान सनी देओल ने कहा कि बच्चों को सपोर्ट करना और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। बात करें फिल्म 'दोनो' की तो राजवीर के साथ इस फिल्म में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा भी नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने किया है।
Spies of Bollywood: जासूस बनकर इन सितारों ने जीता लोगों का दिल, लिस्ट में सलमान से लेकर शाहरुख तक के नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed