फिल्मों में जासूसी कहानी का चलन काफी पुराना रहा है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर जगह लंबे समय से इस तरह का सिनेमा बनता चला आया है। हां, मौजूदा समय में इस तरह की फिल्मों को तकनीक की मदद से और भी अधिक मसालेदार बनाया जा रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी स्पाई फिल्में बन चुकी हैं, जो लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जासूस बनकर बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुए हैं।
Spies of Bollywood: जासूस बनकर इन सितारों ने जीता लोगों का दिल, लिस्ट में सलमान से लेकर शाहरुख तक के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स की एक था टाइगर में सलमान खान ने पहली बार भारतीय एजेंट का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। जबर्दस्त एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। इसके बाद सलमान टाइगर जिंदा है में दिखे थे। अब वह टाइगर 3 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बेबी में अक्षय कुमार देश की सुरक्षा के लिए एक सीक्रेट मिशन को अंजाम देते दिखे थे। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था।
आलिया भट्ट भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अदाकाराओं में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह हर किरदार को बेहतरीन ढ़ंग से निभाने के लिए जानी जाती है। फिल्म राजी इसका सटीक उदाहरण है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों को दिल जीत लिया था। यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस करने में कामयाब रही थी।
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी आ गया था जब उनकी गद्दी खतरे में आ गई थी। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद यह कहा जाने लगा था कि शाहरुख का करियर अब ढलान पर आ चुका है। हालांकि, उन्होंने सभी को करारा जवाब देते हुए पठान से जबर्दस्त वापसी की। इस फिल्म में किंग खान भारतीय जासूस बने नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म है।