फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: सिसोदिया के 'राजपूत झुकेंगे नहीं' वाले बयान पर भड़के विवेक, कहा- बाकी सब झुकने वाली कौम हैं?

Mon, 22 Aug 2022 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri reaction on delhi deputy cm manish sisodia comment
विवेक अग्निहोत्री, मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई के निशाने पर हैं। दिल्ली में इन दिनों सियासी माहौल गर्मा चुका है और मनीष सिसोदिया के यहां बीते दिनों छापेमारी हुई है। इन सबके बीच मनीष सिसोदिया ने एक बयानबाजी की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि वह एक राजपूत हैं और झुकेंगे नहीं। उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। 




 
vivek agnihotri reaction on delhi deputy cm manish sisodia comment
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : विवेक अग्निहोत्री

दरअसल मनीष सिसोदिया ने सोमवार सुबह ट्वीट करके दावा किया है कि भाजपा से उन्हें एक मैसेज मिला था। मैसेज में लिखा था कि अगर वह  आम आदमी पार्टी को तोड़ देंगे और अपनी साइड बदल लेंगे तो उनपर दर्ज किए गए केस को वापस ले लिया जाएगा। इसके जवाब में मनीष सिसोदिया ने लिखा- 'मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों और षडयंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं, जो करना हो कर लो'। 

vivek agnihotri reaction on delhi deputy cm manish sisodia comment
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई और पूछा कि ये कैसा जातिवाद है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- यह कैसा जातिवादी तर्क है? यानी अगर जनाब मनीष सिसोदिया जो राजपूत नहीं होते तो झुक जाते, कट जाते। यानी दिल्ली में जो ब्राह्मण, यादव, गुज्जर, जाट,  सिख इत्यादि रहते हैं वो सब झुकने वाले लोग हैं? मुस्लिम, ईसाई, दलित….क्या यह सब झुकने वाली कौम हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri reaction on delhi deputy cm manish sisodia comment
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

हालांकि मनीष सिसोदिया के दावों पर भाजपा ने साफ इनकार किया है। बता दें कि आबकारी नीति घोटाले को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी। कई घंटों तक चली कार्रवाई में सीबीआई ने सिसोदिया के मोबाइल और लैपटॉप को अपने कब्जे में ले लिया था। इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा दो कंपनियों और 13 अन्य लोगों को नामजद भी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed