फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

Sat, 21 Jan 2023 11:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Jan 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri reacts to anurag kashyap comment on pm modi statement on films says audience is now a mob
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Twitter

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर वह दोनों आमने-सामने आ गए हैं। अनुराग कश्यप की टिप्पणी को लेकर एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने उन पर निशाना साधा है। दरअसल, इन दिनों फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट होना शुरू हो जाता है। बॉलीवुड में चल रहे इस बायकॉट ट्रेंड पर पीएम मोदी ने फिल्मों पर टिप्पणी न करने की सलाह दी थी। इस पर अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है। भीड़ अब नियंत्रण से बाहर है। अब इस कमेंट पर विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है।

vivek agnihotri reacts to anurag kashyap comment on pm modi statement on films says audience is now a mob
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग को घेरा
दरअसल, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के बयान को लेकर छपे एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट साझा किया। विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए लिखा, 'ऑडियंस अब भीड़ है। वाह। वाह। वाह।'

Shehzada: कार्तिक आर्यन की नींदें खराब करने आ रहा यह नया विलेन, ‘फैमिली मैन 2’ के कलाकार को मिला बड़ा मौका

vivek agnihotri reacts to anurag kashyap comment on pm modi statement on films says audience is now a mob
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप का बयान
दरअसल, निर्देशक अनुराग कश्यप मुंबई में बीते गुरुवार को अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट लव विद मोहब्बत' के ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ने कहा कि अगर पीएम मोदी यह बात चार साल पहले कह देते तो वाकई फर्क पड़ता। अभी मुझे नहीं लगता कि कोई अपने लोगों को ही काबू कर पाता है। चीजें हाथ से ज्यादा आगे निकली हुई हैं। मतलब ऐसा नहीं है कि अभी कोई किसी को सुनेगा। जब आप अपनी चुप्पी से पक्षपात और नफरत को ताकतवर बनाते हो। अब वह चीजें इतनी ज्यादा मजबूत हो चुकी हैं कि भीड़ काबू से बाहर निकल चुकी हैं। 

Bigg Boss 16: अंकित-प्रियंका का साथ में कोई भविष्य नहीं! ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर एक्ट्रेस को दी टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri reacts to anurag kashyap comment on pm modi statement on films says audience is now a mob
अनुराग कश्यप, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले थे पीएम मोदी
दरअसल, पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन बिना किसी का नाम लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि फिल्मों पर गैरजरूरी टिप्पणी से बचना चाहिए। ऐसे मुद्दों से जितना बचा जाए, उतना ठीक होता है। फिल्मों पर ऐसी टिप्पणियां विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं।

Shiv Shastri Vs Shehzada: शहजादा से भिड़ने रिंग में उतरे शिव शास्त्री बलबोआ, मैरी कॉम ने शुरू किया मुकाबला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed