फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, विवेक ने गंभीर आरोपों के साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन

Thu, 27 Apr 2023 01:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Apr 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri refuses filmfare awards and refuses to attend event as the kashmir files get 7 nominations
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए निर्मम अत्याचार की कहानी कहने वाली यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड से कुछ खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। 

vivek agnihotri refuses filmfare awards and refuses to attend event as the kashmir files get 7 nominations
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने लंबे-चौड़े पोस्ट से तहलका मचा दिया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि वो 27 अप्रैल को होने वाले 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का हिस्सा नहीं बनेंगे। निर्देशक ने लिखा, मीडिया के द्वारा मुझे पता चला है कि मेरी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर में 7 श्रेणियों में नामांकन मिला है। मैं विनम्रता के साथ इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों में हिस्सा लेने से इंकार करता हूं।'

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: फैन की इस हरकत पर गुस्साए भाईजान, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल

vivek agnihotri refuses filmfare awards and refuses to attend event as the kashmir files get 7 nominations
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, 'फिल्मफेयर के अनुसार सितारों के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है। फिल्मफेयर की अनैतिक और चापलूस दुनिया में संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या जैसे निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है। फिल्मफेयर के लिए भंसाली का चेहरा आलिया भट्ट हैं, बड़जात्या का चेहरा अमिताभ बच्चन हैं और अनीस बज्मी का चेहरा कार्तिक आर्यन हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri refuses filmfare awards and refuses to attend event as the kashmir files get 7 nominations
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, ऐसा नहीं है कि फिल्ममेकर्स का सम्मान इन पुरस्कारों से तय होता है, लेकिन यह अपमानजनक प्रक्रिया बंद होनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने दुष्यंत कुमार की कुछ पंक्तियां लिखीं कि, सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं...मेरी कोशिश है ये सूरत बदलनी चाहिए...मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही...हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। 

विज्ञापन
vivek agnihotri refuses filmfare awards and refuses to attend event as the kashmir files get 7 nominations
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट आते ही यूजर्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि यह एक पारिवारिक पुरस्कार समारोह है। वहीं कई लोगों ने 'दृश्यम 2' जैसी फिल्म को नामांकन न मिलने पर भी सवाल खड़े किए। फिल्म जगत के कई जानेमाने लोगों और क्रिटिक्स ने भी विवेक के इस फैसले का समर्थन किया है और एकबार फिर से आलिया भट्ट के नामांकन पर सवाल उठाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed