फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: शादी के कार्ड पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ का स्टीकर लगाकर बताया क्यों देखें यह फिल्म, विवेक ने किया शेयर

Wed, 06 Apr 2022 08:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Apr 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares picture of a wedding card having The Kashmir files sticker on it
शादी के कार्ड पर लगा द कश्मीर फाइल्स का स्टीकर, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में आ गई थी। इस फिल्म में 90 के दशक में घाटी में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया गया है। फिल्म को कई विवादों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला की इसके साथ रिलीज हुई प्रभास स्टारर ‘राधे-श्याम’ अपना जलवा ही नहीं दिखा पाई। लोग एक दूसरे को ये फिल्म देखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। यहीं नहीं कई लोग तो इसके लिए दिलचस्प तरीके भी अपना रहे हैं।

Vivek Agnihotri shares picture of a wedding card having The Kashmir files sticker on it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अभी कुछ दिनों पहले ही जहां एक नारियल पानी वाले ने फिल्म की टिकट दिखाने पर फ्री में नारियल पानी देने का ऑफर दिया था। अब एक शादी के कार्ड पर फिल्म का स्टीकर लगा तीन प्वाइंट्स में इस फिल्म को देखने की वजह बताई गई हैं। इस कार्ड का फोटो विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि कार्ड के पीछे लगा ‘द कश्मीर फाइल्स’ का स्टीकर।

Vivek Agnihotri shares picture of a wedding card having The Kashmir files sticker on it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : amar ujala

जो वेडिंग कार्ड विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया है, वह राहुल और शिवानी की शादी का कार्ड है। इसके पीछे फिल्म के स्टीकर के साथ ही तीन प्वाइंट्स लिखे हुए हैं। स्टीकर पर लिखा है कि कश्मीर फाइल्स ने चमात्कार कर दिया है। पहला- इस फिल्म ने देश को जगाया है। दूसरा- इसने देश के भीतर हुई उस साजिश को उजागर किया है, जिसमें क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म शामिल था। तीसरा- इस फिल्म ने उन पीड़ितों को सामने लाया है, जो कश्मीरी हिंदुओं के साथ मिलकर बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri shares picture of a wedding card having The Kashmir files sticker on it
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की ओर से किए गए इस ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म एक भावना बन गई है। वहीं, कई यूजर जिनकी शादी का कार्ड है, उन्हें भी ऐसा करने के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुल चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी जैसे कई सितारों ने काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed