{"_id":"631da674a1cfec577b2c61a4","slug":"vivek-agnihotri-targeted-again-indirectly-film-brahmastra-after-reacted-theatres-lost-800-crores-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन..', ‘ब्रह्मास्त्र’ पर फिर विवेक अग्निहोत्री का कटाक्ष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन..', ‘ब्रह्मास्त्र’ पर फिर विवेक अग्निहोत्री का कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पर्दे पर आते ही फिल्म ने बढ़िया कारोबार किया है। हालांकि रिलीज से पहले 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट गैंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म का कलेक्शन सामने आने के बाद इसके शायद अब बायकॉट गैंग शांत हो गया है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस फिल्म की काफी प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को लेकर एकबार फिर बड़ा बयान दे दिया है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र और विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म से सिनेमाहॉल को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अब इस तरह की रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, इसका भी खुलासा हो गया है। मल्टीप्लेक्स पीवीआर चेन के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया पर इस वायरल रिपोर्ट की पोल खोली है। उन्होंने इस रिपोर्ट को गलत बताया है कि और फैंस को बताया है कि कोई जानबूझकर फिल्म के खिलाफ नफरत फैला रहा है।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : विवेक अग्निहोत्री
इसी रिपोर्ट पर निशाना साधते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। उन्होंने अपनी बात को शायरी में समेटा है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट में लिखा- हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल के खुश रखने को 'गालिब' ये खयाल अच्छा है। बता दें कि बीते शनिवार को भी इस रिपोर्ट के संदर्भ में विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट साझा किया था।
हमको मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन⁰दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है। #Bollywood#Gross
विवेक ने लिखा था कि 'दिक्कत ये है कि बॉलीवुड में सबकुछ दिखावे पर चलता है और कोई भी इसका जवाबदेह नहीं होता। कोई भी इंडस्ट्री, जो अनुसंधान और विकास में 0 फीसदी निवेश करती है और सितारों पर 70-80% पैसा बर्बाद करती है, सर्वाइव नहीं कर सकती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।