{"_id":"610fca478ebc3e75267772ec","slug":"vivek-mushran-birthday-know-what-is-actor-doing-now-a-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: जानें अब क्या कर रहे हैं विवेक मुशरान? पहली ही फिल्म से रातों-रात बन गए थे स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: जानें अब क्या कर रहे हैं विवेक मुशरान? पहली ही फिल्म से रातों-रात बन गए थे स्टार
बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हुए जिन्होंने एक ही बार में फैंस का दिल जीत लिया लेकिन कभी बड़े स्टार की लिस्ट में अपना नाम नहीं कमा पाए। इसमें बॉलीवुड अभिनेता विवेक मुशरान का नाम भी शामिल है। 9 अगस्त 1969 को जन्में विवेक मुशरान इस साल अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ने फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म के साथ ही वो लोगों की नजरों में आ गए थे। उनकी भोले चेहरे प्यारी मुस्कान और मासूम आंखों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
जानें अब क्या कर रहें विवेक मुशरान?
उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में भी मिली लेकिन वो बाकी सितारों की तरह सुपरहिट हीरो नहीं बन पाए। एक समय के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। हालांकि बड़े पर्दे के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपनी अदायगी का जादू चलाया। तो चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
2 of 5
विवेक मुशरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक महज 21 साल के थे जब उन्हें फिल्म 'सौदागर' में रोल मिला। इस फिल्म में राजकुमार और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज सितारे थे लेकिन फिर भी विवेक ने अपनी अदायगी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस फिल्म में उन पर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया गाना 'ईलू-ईलू' जबरदस्त हिट हुआ था।
3 of 5
विवेक मुशरान
- फोटो : सोशल मीडिया
सौदागर के बाद विवेक 'सातवां आसमान', 'बेवफा से वफा' और 'रामजाने' फिल्मों में नजर आए। उस दौर में उन्होंने कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन धीरे धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और वो फिल्मों से गायब होने लगे। कुछ सालों तक वो फिल्मों से दूर रहे लेकिन साल 2000 में उन्होंने फिल्म 'अंजाने' से कमबैक किया। इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक मुशरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक इसके अलावा 'बेताब', 'छोटा सा घर', 'मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो', 'बात हमारी पक्की है' जैसे कई फिल्म और शो में नजर आए।साथ ही वो 'सोन परी', 'निशा और उसके कजिन्स', 'परवरिश' जैसे हिट शो मे नजर आए। कभी फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले विवेक जल्द ही फिल्मों और टीवी में सपोर्टिंग किरदार निभाने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक मुशरान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 'तमाशा', 'पिंक', 'बेगम जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में भी काम किया। विवेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। वो 'मर्जी', 'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड','द हर्टब्रेक होटल' और 'बैंड' जैसी कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। विवेक का लुक भी काफी बदल चुका है लेकिन वो अभी भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।