{"_id":"5d4bf3468ebc3e6d14260090","slug":"vivek-mushran-birthday-special-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गया था ये एक्टर, अब इस तरह गुजार रहा जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गया था ये एक्टर, अब इस तरह गुजार रहा जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Saudagar film
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिनेमाजगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने जितनी जल्दी बुलंदियों को छुआ, उतनी जल्दी ही वह नीचे भी आ गए। इन स्टार्स में विवेक मुशरान (Vivek Mushran) का नाम शामिल है। विवेक ने 28 साल पहले 'सौदागर' (Saudagar) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में विवेक के चेहरे की मासूमियत और जबरदस्त एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद तो मानों फिल्मों की झड़ी ही लग गई। एक वक्त ऐसा आया कि उनकी फिल्में चलना भी दूभर हो गई। इसके बाद विवेक हीरो की बजाय साइड रोल में नजर आने लगे। विवेक मुशरान का 9 अगस्त को 50वां जन्मदिन मनाएंगे। जानिए उनके जन्मदिन पर कुछ अनसुनी बातें।
2 of 5
Vivek Mushran
- फोटो : file photo
'सौदागर' फिल्म में विवेक मुशरान और मनीषा कोयराला पर फिल्माया गया गाना सुपरिहट हुआ था। इस गाने के बोल हैं 'ईलू ईलू'। इस फिल्म के बाद विवेक की किस्मत ने ऐसा पल्टा खाया कि उन्हें लीड रोल तो दूर फिल्मों में काम मिलना भी मुश्किल हो गया। पहली ही फिल्म में विवेक मुशरान को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे एक्टरों का साथ मिला तो वो स्टारडम भी मिला जिसे किसी भी एक्टर को हासिल करने में कई साल लग जाते हैं।
3 of 5
bollywood flashback vivek mushran
- फोटो : file photo
सौदागर के बाद विवेक एक साल में ही वो दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने लगे। हालांकि पहली फिल्म जैसी सफलता विवेक को नहीं मिली। धीरे-धीरे विवेक मुशरान के स्टारडम में कमी आने लगी और यह हीरो फिल्मों से गायब हो गया। इसके बाद विवेक ने साल 2000 में आई फिल्म 'अंजाने' से कमबैक किया। विवेक फिल्म में वो चार्म और जादू नहीं बिखेर पाए जो उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'सौदागर' से बिखेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vivek Mushran
- फोटो : file photo
नौबत ये आ गई कि फिल्मों में अब उन्हें छोटे रोल मिलने लगे। हाल ही में वो 'तमाशा', 'पिंक', 'बेगम जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आए। फिल्मों में काम कम होते ही विवेक ने टीवी का रुख किया। विवेक कई सारे सीरियल में नजर आ चुके हैं जिसमें 'सोनपरी', 'परवरिश' और 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे सीरियल शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Mushran
- फोटो : file photo
एक वक्त पर जो एक्टर कभी लीड हीरो का रोल किया करता था बाद में उन्हें स्क्रीन पर कभी पिता का तो कभी साइड रोल निभाना पड़ रहा है। दिलचस्प बात है कि विवेक से ज्यादा उम्र के एक्टर अभी भी फिल्मों में लीड रोल निभा रहे हैं। 28 साल में विवेक के लुक में भी काफी बदलाव आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।