हाल ही में लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता विवेक के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनसे जुड़े लोग और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। इसी बीच एक अजीबो-गरीब बात सामने आई है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि विवेक ऑबेरॉय चेन्नई के सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक है। इसपर विवेक ऑबेरॉय ने सच की पुष्टि की है और बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ अपने परिवार के साथ हैं।
अफवाह: तमिल एक्टर विवेक के निधन के बाद विवेक ऑबेरॉय ने बताया सच, कहा - 'वो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना जा रहा है कि ऐसा दोनों अभिनेताओं का एक जैसी नामराशि के कारण हुआ है। लेकिन विवेक ऑबेरॉय ने इस समस्या का हल निकाल लिया है और एक ट्वीट किया है जिसमें वो तमिल एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और यह साफ भी कर दिया है कि वो बिल्कुल ठीक अपने परिवार के साथ हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें मात्र एक अफवाह है।
विवेक ऑबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा, 'चेन्नई में मेरे अस्पताल में भर्ती होने की खबरें गलत हैं। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित अपने परिवार के साथ मुंबई में हूं। तमिल एक्टर विवेक के निधन के बारे में सुनकर मुझे भी एक बड़ा झटका लगा और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'
There has been a false news report about me being hospitalised in Chennai,I would like to clarify that I am safe & healthy with my family in Mumbai,but deeply saddened to hear abt the demise of @Actor_Vivek from the Tamil industry. I extend my deepest condolences to his family🙏
वहीं पीएम मोदी ने भी तमिल एक्टर विवेक के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जानेमाने अभिनेता विवेक के असामयिक निधन ने बहुत सारे लोगों को सदमा पहुंचाया है। अपने हास्य व बुद्धिमत्तापूर्ण संवाद अदायगी से उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। उनके जीवन व उनकी फिल्मों में पर्यावरण और समाज के लिए उनकी चिंता विदित है। उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
The untimely demise of noted actor Vivek has left many saddened. His comic timing and intelligent dialogues entertained people. Both in his films and his life, his concern for the environment and society shone through. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
वहीं बात विवेक ऑबेरॉय के वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्दी ही फिल्म 'रोजीः द सैफ्रन चैप्टर' में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के माध्यम से ही टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।