फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ पंगे ने तबाह किया विवेक ओबेरॉय का स्टारडम, अब बोले- 'मेरा करियर खत्म करने...'

Sun, 01 Dec 2019 06:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 01 Dec 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi On His Career Says I've had to face a lot of disempowerment
vivek oberoi, Salman Khan - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इस साल विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।

vivek oberoi On His Career Says I've had to face a lot of disempowerment
Vivek Oberoi - फोटो : social media

इतने सालों में विवेक के करियर पर काफी कुछ लिखा जा चुका है। अब खुद विवेक ने अपने करियर को लेकर PTI से बात करते हुए कहा है- मैं दुनिया का शायद पहला ऐसा इंसान हूं जिसके पास उसका करियर खत्म होने को लेकर लिखी गई सबसे अधिक खबरों का विश्व रिकॉर्ड है।

vivek oberoi On His Career Says I've had to face a lot of disempowerment
vivek oberoi - फोटो : social media

मेरे बारे में कहा गया- 'उसका काम हो गया है', ‘वह अब नहीं चलेगा’, ‘इसके बाद अब उसका करियर खत्म’। मैं बस इन सब पर हंसता हूं क्योंकि मुझे इनसे पार पाना आता है। मुझे काफी बेरोजगारी, लॉबियों और अजीब चीजों का सामना करना पड़ा। शायद एक दिन मैं इन सब पर बायोग्राफी लिखूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi On His Career Says I've had to face a lot of disempowerment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social Media
कहा जाता है- विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया। दरअसल फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई थी। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की वजह से सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
vivek oberoi On His Career Says I've had to face a lot of disempowerment
Aishwarya, Vivek - फोटो : social media
ऐश्वर्या से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश्वर्या फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश्वर्या परेशान हो चुकी थीं। इसी बीच विवेक ओबरॉय उनकी टूटती लवस्टोरी के बीच में कूद पड़े। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed