फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब स्कूल में लड़की को इंप्रेस करने के लिए विवेक ओबेरॉय ने ली थी संजय दत्त की मदद

Tue, 25 May 2021 09:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 25 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi says Sanjay Dutt once helped him impress girls in his school days
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। विवेक ने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी में एक गैंगस्टर के किरदार से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। वहीं, शूटआउट एट लोखंडवाला विवेक ओबेरॉय के करियर की एक अहम फ़िल्म है। इस फ़िल्म में उन्होंने माया डोलास नाम का नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में विवेक ने पहली बार संजय दत्त के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था और यह उनके लिए बेहद खास मौक़ा था। दरअसल, संजय दत्त की वजह से विवेक अपने स्कूल के दिनों में लड़कियों के सामने हीरो बन गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू  यह क़िस्सा बयां किया। एक्टर ने बताया कि वो अजमेर के मशहूर मेयो कॉलेज के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे थे। एक बार की बात है विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय जयपुर में किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने विवेक से मिलने का प्लान बनाया और उनके स्कूल पहुंच गये।

Vivek Oberoi says Sanjay Dutt once helped him impress girls in his school days
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram

विवेक ओबेरॉय कहते हैं, ‘मुझे याद आता है, जब मैं मायो कॉलेज के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता थ। मेरे पिता जयपुर किसी शूट के लिए आए हुए थे और उन्होंने मुझे सरप्राइज देने का फैसला किया। वह अचानक स्कूल आ गए। अपने पिता को अचानक स्कूल में देखकर मैं भी चौंक गया।’

Vivek Oberoi says Sanjay Dutt once helped him impress girls in his school days
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई

अभिनेता कहते हैं, ‘इस दौरान मैं देखकर चौंक गया कि लंबे बालों में संजय दत्त भी कार से बाहर निकले। वह पिता के साथ शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने भी पिता के साथ यहां आने का फैसला किया था। वह उस दौरान बेहद लोकप्रिय थे। मुझे याद है मैंने इसे मौके पर चौके की तरह इस्तेमाल किया, मैंने उनसे सड़क के उस पार सिर्फ 10 मिनट के लिए मायो गर्ल्स स्कूल चलने की गुजारिश की। ये शानदार था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi says Sanjay Dutt once helped him impress girls in his school days
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media

विवेक आगे कहते हैं, ‘जब वह मेरे साथ गए, गेट खुला और चौंकीदार का मुंह खुला का खुला रह गया। लड़किया बिल्कुल पागल जैसी हो गईं और मैं राजा की तरह महसूस कर रहा था। इसके बाद असली स्टार तो चले गए लेकिन मैं स्कूल का मिनी स्टार बन गया। यहां तक कि एक बार तो मैं स्कूल से चुपके से निकलकर संजय दत्त की फिल्म देखने चला गया था और फिर फंस गया था।’

विज्ञापन
Vivek Oberoi says Sanjay Dutt once helped him impress girls in his school days
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय को पहली ही फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए ख़ूब तारीफ़ मिली थी। साथिया, युवा, मस्ती, ओमकारा विवेक की यादगार फिल्में हैं। हालांकि, जिन फिल्मों में उन्होंने ग्रे रोल्स निभाए, उन्हें ख़ूब पसंद किया गया। संजय गुप्ता निर्देशित शूटआउट एट लोखंडवाला2007 को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed