फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के विवेक ओबेरॉय और कंगना को आलिया का जवाब सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sun, 14 Apr 2019 06:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Apr 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi Slams Bollywood and Alia Bhatt reply to kangana ranaut here is top entertainment news
Vivek Oberoi, Alia Bhatt - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होने दिया। फिल्म की रिलीज तारीख 12 अप्रैल भी जारी हुई थी लेकिन बाद में इसे भी टाल दिया गया। विवेक की इस फिल्म को बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला है इसलिए वो इस बात से बेहद नाराज हैं।

Vivek Oberoi Slams Bollywood and Alia Bhatt reply to kangana ranaut here is top entertainment news
KRK

अपने बेतुके बयानों की वजह से बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर कोई न कोई ऐसा बयान दे देते हैं जो नया विवाद खड़ा कर देता है। बीते दिनों केआरके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। इस बार उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

Vivek Oberoi Slams Bollywood and Alia Bhatt reply to kangana ranaut here is top entertainment news
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगा को लेकर मेकर्स काफी नाराज है। सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय चुनाव आयोग द्वारा फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई करेगा। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से फिल्म को 'राजनीतिक प्रोपेगेंडा' की जगह प्रेरणादायी कहानी के तौर पर देखने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Slams Bollywood and Alia Bhatt reply to kangana ranaut here is top entertainment news
shahrukh khan

हाल ही में शाहरुख खान के प्रोड्क्शन हाउस रेड चिली बैनर तले बनी फिल्म बदला बॉक्स पर सफल साबित हुई। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बदला शाहरुख खान के प्रोड्क्शन हाउस की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बताई जा रही है। ऐसे में बिग बी ने पहले शाहरुख से इस सफलता के लिए पार्टी की गुजारिश की थी और अब वह किंग खान से बोनस मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
Vivek Oberoi Slams Bollywood and Alia Bhatt reply to kangana ranaut here is top entertainment news
alia bhatt

आलिया भट्ट इन दिनों पूरी तरह से कंगना रनौत के निशाने पर हैं। कंगना अक्सर किसी न किसी बात को लेकर आ आलिया को खरी-खोटी सुना देती हैं। पिछले दिनों उन्होंने गली बॉय में आलिया के रोल को एवरेज बता दिया था। अब इस आलिया ने इस पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। आलिया ने कहा कि मैं कंगना के काम और उनकी राय की बहुत इज्जत करती हूं. अगर उन्हें ऐसा लगता है तो जरूर इसके पीछे कोई वजह होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed