फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत, बोले- हिट देकर भी आप यहां बेरोजगार हो सकते हैं

Wed, 04 Dec 2024 12:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Dec 2024 12:19 PM IST
सार

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने करियर पर बात करते नजर आए। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित जगह बताया। साथ ही अपने करियर के चुनौतीपूर्ण दौर पर भी बात की।

विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about insecurities of film industry challenging phase of career where he faced unemployment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

अभिनेता विवेक ओबेरॉय की फिल्मी यात्रा उतार-चढ़ावों से भरी रही है। कई शानदार फिल्मों में नजर आने के बाद अचानक वे इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्मी परिवार से होकर भी उन्होंने ऐसा समय देखा, जब उनके पास कोई फिल्म नहीं रही। हाल ही में अभिनेता अपने करियर के संघर्ष और फिल्म इंडस्ट्री के मिजाज पर बात करते नजर आए। उन्होंने इंडस्ट्री को एक बेहद असुरक्षित जगह बताया है। 

Vivek Oberoi talks about insecurities of film industry challenging phase of career where he faced unemployment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

हिट फिल्म देकर भी रहे बेरोजगार
विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के चैलेंजिंग पड़ाव पर बात की, जब वे करीब डेढ़ साल तक बेरोजगार रहे। करियर में हिट फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' देने के बाद भी उन्होंने ये दौर देखा। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार तनाव और दबाव के चलते उन पर बहुत बुरा असर पड़ा। इसके चलते उन्हें थकान महसूस होने लगी।

Vivek Oberoi talks about insecurities of film industry challenging phase of career where he faced unemployment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

सामने रखी इंडस्ट्री की हकीकत
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित जगह बताया उन्होंने कहा, 'मैंने 22 साल में करीब 67 प्रोजेक्ट किए हैं, लेकिन इंडस्ट्री बहुत असुरक्षित जगह है। आप बढ़िया काम कर सकते हैं,  पुरस्कार जीत सकते हैं और एक अभिनेता के तौर पर अपना काम कर सकते हैं, लेकिन साथ ही यहां रहकर आपको दूसरी वजहों से बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ सकता है'। 
Vikrant Massey Retirement: विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट वाली खबर पर केआरके ने ली चुटकी, कहा- 'बेशक वो...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about insecurities of film industry challenging phase of career where he faced unemployment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

उम्मीदों पर फिर गया पानी
विवेक ओबेरॉय साल 2007 में आई 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की सफलता के बावजूद लगभग 15 महीनों तक बेरोजगार रहे। इस बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, 'साल 2007 के बाद, जब मैंने शूटआउट एट लोखंडवाला की और 'गणपत' गाना वायरल हो गया, मैंने पुरस्कार जीते तो मुझे उम्मीद थी अब कई सारे ऑफर मिलेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ, बल्कि करीब डेढ़ साल तक घर बैठा रहा'।
Box Office Collection Report: 'भूल भुलैया 3' के आगे 'सिंघम अगेन' फेल, 'द साबरमती रिपोर्ट' की तेज हुई रफ्तार

विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about insecurities of film industry challenging phase of career where he faced unemployment
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
आर्थिक स्वतंत्रता के लिए उठाया ये कदम
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि साल 2009 में उन्होंने एक अहम फैसला लिया। उन्होंने इंडस्ट्री के भरोसे रहने की बजाय आर्थिक स्वतंत्रता पर फोकस किया। उन्होंने तय किया कि वे बाहरी ताकतों को अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। एक्टर ने बताया कि व्यवसाय में कदम रखने से उन्हें वह स्वतंत्रता मिली, इसकी उन्हें चाहत थी। विवेक के मुताबिक, 'सिनेमा हमेशा उनका जुनून रहेगा, लेकिन उन्होंने व्यवसाय को आजीविका के लिए प्लान बी के रूप में देखा। इस कदम ने उन्हें इंडस्ट्री की असुरक्षाओं आजादी दिलाने में मदद की। विवेक ओबेरॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'मस्ती 4' सहित चार फिल्में साइन की हैं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर अविनाश-विवियन डीसेना में फिर हुई झड़प, मिश्रा बोले- अपना मां बेटा एंगल खत्म करो
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed