{"_id":"5ce5bb62bdec22074857f2e5","slug":"vivek-oberoi-threatened-for-pm-modi-biopic-before-lok-sabha-election-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज से पहले विवेक ओबेरॉय को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज से पहले विवेक ओबेरॉय को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 23 May 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले काफी समय से अभिनेता विवेक ओबेरॉय चर्चा में बने हुए हैं। यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लोक सभा चुनाव 2019 से पहले रिलीज होने पर विवाद चल रहा था। गौरतलब है कि अब विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली हैं।
2 of 5
Vivek Oberoi, Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
एक्टर को धमकी मिलने की वजह पीएम मोदी की बायोपिक को ही माना जा रहा है। इधर, विवेक को मिली धमकी पर मुंबई पुलिस चौकन्नी हो गई है और अभिनेता की सुरक्षा को लेकर सतर्क भी। खबर है कि मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक को सुरक्षा देने का फैसला किया है। दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद अभिनेता की सुरक्षा पर बात की गई है।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
जिसके चलते अभिनेता के पास अब दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इन कान्स्टेबल्स को मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच ने भेजा है। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता लोक सभा चुनाव पर एक ट्वीट कर फंस गए थे। ट्वीट में उन्होंने सलमान खान संग एश्वर्या राय की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। इसी ट्वीट में उन्होंने एश्वर्या संग खुद की भी एक तस्वीर शेयर की थी। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन की तस्वीरों का इस्तेमाल कर बने मीम को साझा करने के बाद विवेक चौतरफा आलोचना के शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vivek oberoi
- फोटो : social media
वहीं, इस मामले पर जब अभिनेता से सवाल किये गये तो उन्होंने कहा था 'मेरी गलती क्या है जो मैं माफी मांगू. इधक लोगों के गुस्से और महिला आयोग की सक्रियता के बाद विवेक बैकफुट पर आ गए थे और उन्होंने माफी मांगते हुए विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
लोक सभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई यानी आज आने है और 24 मई को पीएम मोदी की बायोपिक रिलीज होगी। इसमें विवेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म पहले 5, 11 और 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता का हवाला दे इस पर रोक लगा दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।