फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 सेलेब्स के पार्टनर लाइमलाइट से रहते हैं दूर, रेमो की पत्नी तो एक्ट्रेस को भी देती हैं मात

Sat, 01 Jun 2019 03:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Jun 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
vivek oberoi to dia mirza here bollywood celebrities partners
vivek oberoi, remo d'souza - फोटो : social media

बॉलीवुड में शादीशुदा कपल अक्सर एक साथ पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं हालांकि कुछ सेलिब्रिटीज के पार्टनर ऐसे भी हैं जो कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज से रूबरू करवाएंगे जिनके पार्टनर्स लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहते हैं।

vivek oberoi to dia mirza here bollywood celebrities partners
रेमो डिसूजा-लिजेल - फोटो : social media

बॉलीवुड के सबसे सफल कोरियोग्राफर में से एक रेमो डिसूजा ने लिजेल से शादी की। बता दें कि लिजेल फैशन डिजाइनर हैं, और तो और उन्होंने कई रियलिटी शो में रेमो के लिए जूतों से लेकर कपड़े तक डिजाइन किए।

vivek oberoi to dia mirza here bollywood celebrities partners
amrita arora - फोटो : social media

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। उन्होंने बिजनेसमैन शकील लदाक से साल 2009 में शादी की। अमृता अरोड़ा जहां अक्सर करीना कपूर के साथ पार्टी करती हुई देखी जाती हैं वहीं उनके पति लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi to dia mirza here bollywood celebrities partners
विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने अरेंज मैरिज की। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक के पैरेंट्स चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें जिससे वो अपने पास्ट को भूल सकें। 

विज्ञापन
vivek oberoi to dia mirza here bollywood celebrities partners
John Abraham, Priya Runchal - फोटो : instagram

फिल्मों को छोड़ दें तो जॉन अब्राहम लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के बारे में भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। दरअसल प्रिया कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा- 'जब मैं अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजार रहा होता हूं तो मुझे उस वक्त पैपराजी बिल्कुल भी पसंद नहीं। खासतौर से जब मैं अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा होता हूं। प्रिया बहुत ही प्राइवेट पर्सन है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed