फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: मां के निधन के बाद टीवी एक्टर से सुपरस्टार बनना चाहते थे शाहरुख, विवेक वासवानी ने किया खुलासा

Sun, 25 Feb 2024 09:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई में महंगी दवाएं खरीदने और उन्हें रमन से दिल्ली भेजने का भी जिक्र किया। रमन किंग खान के दोस्त के साथ-साथ पायलट भी थे। इन तमाम कोशिशों के बावजूद शाहरुख खान की मां का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Vivek Vaswani Reveals When Dunki Actor Shah Rukh Khan Chose Films over Television After His Mother Death
शाहरुख खान और विवेक वासवानी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी को शाहरुख खान का करीबी दोस्त माना जाता है। उन्होंने किंग खान से तब दोस्ती की थी, जब वह मुंबई में नए थे। एक बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने इस बात का खुलासा किया कि करीब 1990 में शाहरुख ने उन पर विश्वास कर अपनी भावनाओं को साझा किया था। शाहरुख खान ने उनसे अपनी मां की तबीयत के बारे में खुलकर बात की थी।

Vivek Vaswani Reveals When Dunki Actor Shah Rukh Khan Chose Films over Television After His Mother Death
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक वासवानी ने याद कर बताया कि वह मरीन ड्राइव पर बैठा करते थे। किंग खान की मां के लिए मुंबई से दिल्ली दवाएं भेजा करते थे। इसके साथ ही उन्होंने उस समय शाहरुख की मदद करने के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई में महंगी दवाएं खरीदने और उन्हें रमन से दिल्ली भेजने का भी जिक्र किया। रमन किंग खान के दोस्त के साथ-साथ पायलट भी थे। इन तमाम कोशिशों के बावजूद शाहरुख खान की मां का निधन हो गया था। 
Indira Tiwari Interview: न उस दिन मैं फाइव स्टार रेस्तरां में घुसती, और न ही मुझे मिलती ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

Vivek Vaswani Reveals When Dunki Actor Shah Rukh Khan Chose Films over Television After His Mother Death
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लगातार गिरते स्वास्थ के कारण वर्ष 1991 में शाहरुख खान की मां का निधन हो गया था। इस दौरान वह दिल्ली गए थे और शाहरुख के घर पर रुके थे। उन्होंने तभी शाहरुख की पत्नी गौरी खान के साथ-साथ उनके दोस्त विवेक खुशलानी से मुलाकात की थी। मां के निधन के बाद शाहरुख मुंबई लौटे और विवेक के घर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Vaswani Reveals When Dunki Actor Shah Rukh Khan Chose Films over Television After His Mother Death
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई लौटने के बाद किंग खान ने टेलीविजन में अभिनय करने का लक्ष्य रखने के बावजूद फिल्मों में अपना करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनके सुपरस्टार बनने का सपना देखा था। इस कारण उनका फिल्मों की ओर रुझान बढ़ा। एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने अपनी मां के निधन पर बात की थी। 

विज्ञापन
Vivek Vaswani Reveals When Dunki Actor Shah Rukh Khan Chose Films over Television After His Mother Death
किंग खान शाहरुख

उन्होंने कहा था कि वह कभी भी प्रार्थना करने वालों में से नहीं थे, लेकिन जब उनकी मां आईसीयू में थीं, तब उन्होंने अस्पताल की पार्किंग में प्रार्थना की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें उनके दर्द को कम करने के लिए 6000 बार प्रार्थना करने को कहा गया था।   

Shahid Kapoor: 'रंग दे बसंती' की कहानी पढ़ रो पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने फिल्म ठुकराने की बताई वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed