नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बॉलीवुड के की सितारे भी इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच परेश रावल का एक ट्वीट अचानक चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट में उन्होंने रोहिंग्या का जिक्र किया तो वीजे निखिल चिनापा ने उन्हें 'इडियट' कह दिया।
वीजे निखिल चिनापा ने परेश रावल को कहा 'इडियट', रोहिंग्या पर किया था ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
....Myanmar to India- 1769 kms
परेश रावल ने अपने इस ट्वीट में लिखा है- 'म्यांमार से भारत- 1769 कि.मी। म्यांमार से चीन- 2 कि.मी। रोहिंग्या भारत क्यों आना चाहते हैं चीन क्यों नहीं जाना चाहते? क्योंकि भारत की तहर चीन में कोई भी बुद्धिजीवी और राष्ट्र विरोधी नहीं है, जो शरणार्थी रोहिंग्या का समर्थन करे।'
....Myanmar to China.- 2km
But,
Why the Rohingyas want to come to India?
and
not China?
Because Unlike India,
there are no seculars
no Intellectuals
no anti nationals no
in China, who support refugees
Rohingyas
परेश रावल के इस ट्वीट निखिल चिनापा ने जवाब देते हुए लिखा, 'क्या यह आदमी कभी स्कूल गया था? क्या उसे यह भी पता है कि भारत और उसके पड़ोसियों का नक्शा कैसा दिखता है? #idiotalert. म्यांमार मिजोरम, अरुणाचल, नागालैंड और मणिपुर के साथ सीमा साझा करता है।'
Did this guy ever go to school? Does he even know what the map of India and its neighbours looks like? #idiotalert
— Nikhil Chinapa (@nikhilchinapa) December 21, 2019
Myanmar shares borders with Mizoram, Arunachal, Nagaland and Manipur. https://t.co/PoP3ZDSXSu
बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस कार्रवाई के बाद भी अनुराग कश्यप, परिणिति चोपड़ा, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, मनोज वाजपेयी, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने खुलकर पुलिस और मोदी सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किए थे। वहीं विवेक अग्निहोत्री, पायल रोहतगी, परेश रावल और अशोक पंडित जैसे कलाकार विरोध पर सवाल किए हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाने पर क्रिएटिव टीम ने सलमान को रोका! फिर हुआ ऐसा