{"_id":"67265b98af51fb3f540dd9c7","slug":"vvkwwv-day-22-box-office-collection-of-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-rajkummar-rao-tripti-dimri-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VVKWWV Day 22 Box Office: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत और भी खराब, बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VVKWWV Day 22 Box Office: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत और भी खराब, बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:35 PM IST
सार
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब हो गई है। आइए आपको बताते हैं रिलीज के 22वें दिन कैसा रहा राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म का हाल।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिवाली के त्योहार का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाई। आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
2 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
22वें दिन की इतनी कमाई
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन बहुत बुरे हाल के साथ फिल्म ने 1 लाख की कमाई की है। 21वें दिन की कमाई को जोड़कर देखें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 41.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म कुल 30 करोड़ के बजट में बनी, जिसने अपनी लागत से ज्यादा कमाई की है। 22वें दिन तक फिल्म ने कुल 41 करोड़ 91 लाख का कलेक्शन किया।
3 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
स्त्री 2 के आस पास भी नहीं पहुंची
राजकुमार राव की फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की रिलीज का भी असर दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन और अजय देवगन की फिल्म की ओर प्रशंसकों का रुख हो गया है।राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' उन्ही की पिछली फिल्म स्त्री 2 के आस पास भी नहीं पहुंची जबकि स्त्री 2 ने रिलीज के 22वें दिन 5 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले और दूसरे हफ्ते में किया इतना कलेक्शन
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 27 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.51 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में फिल्म की हालत बहुत ही खराब हो गई, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4 करोड़ 75 लाख का बिजनेस कर पाई।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, राज कुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में मल्लिका शेरावत, विजय राज, टीकू तलसानिया, अर्चना पूरण सिंह नजर आईं हैं। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक फर्स्ट नाइट के वीडियो की सीडी खोने और उसे खोजने पर आधारित है। हालांकि, अपनी ही फिल्म की कहानी की तरह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भी खोती हुई नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।