सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील 'मेरा दिल ये पुकारे आ जा' खूब वायरल हो रही है। सभी इस गाने पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल, एक पाकिस्तानी लड़की ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आ जा’ गाने पर डांस किया, जिसे भारत में भी खूब पसंद किया गया और तब से ही यह गाना सबकी जुबां पर चढ़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने ओरिजनल गाना सुना और अभिनेत्री वैजयंती माला से रूबरू हुए। वहीं वैजयंती माला, जो साउथ इंडस्ट्री की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की। इस खबर में हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्सों से रूबरू करा रहे हैं...
Vyjayanthimala: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहीं वैजयंती माला, क्या आपने सुने उनके ये किस्से?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैजयंती माला अपने जमाने की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रही हैं। उन्होंने 50 के दशक में कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को दीवाना बना दिया। वैजयंती माला ने कई शानदार फिल्में दीं। वैसे तो साउथ इंडियन सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होने बॉलीवुड में काम करके काफी नाम कमाया, लेकिन वैजयंती माला पहली ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने साउथ में अपनी अदाकारी के झंडे गाड़े। दर्शक वैजयंती माला की खूबसूरती के कायल हो गए थे।
Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
साउथ इंडियन सिनेमा से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का सिलसिला वैजयंती माला ने ही शुरू किया था। उन्होंने साल 1951 के दौरान बॉलीवुड में डेब्यू किया। वैजयंती माला साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा वसुंधरा देवी की बेटी हैं। वह भी अपनी मां की तरह ही मशहूर अभिनेत्री बनना चाहती थीं। वैजयंती माला ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया। उनके बाद हेमा मालिनी, रेखा, जयाप्रदा, श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड का रुख किया और कामयाब हुईं।
Dipika Kakar: छिपाने के बाद भी दिख गया दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप, फैंस बोले- प्रेग्नेंसी का ग्लो ही अलग
फिल्म 'नया दौर' और उसके गाना ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी' दोनों ही सुपरहिट साबित हुए। वैजयंती माला ने इस गाने से ही अपनी पहचान बना ली। इसके बाद वह एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं और बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी की छाप छोड़ दी। वैजयंती माला ने अपनी मां से बचपन में ही इंडियन क्लासिकल से लेकर वेस्टर्न डांस तक सब सीख लिया था। वैजयंती माला के हुनर की झलक कई फिल्मों में देखने को मिली।
कैजुअल वियर में भी हॉटनेस का तड़का लगाती हैं मोनालिसा