सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को जड़ा था जोरदार थप्पड़, बिग बी का था ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 03 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
waheeda rahman interesting story who slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

तीन दशकों तक सिनेमा जगत में छायी रहने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री वहीदा रहमान 3 फरवरी यानी आज 83 साल की हो गई हैं। जन्मदिन पर चाहने वाले तमाम लोगों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उनसे जुड़ा एक किस्सा एक बार फिर खूब याद किया जा रहा है, जब उन्होंने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

Trending Videos
waheeda rahman interesting story who slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

फिल्म शूटिंग के दौरान कभी ऐसे किस्से हो जाते हैं जो हमेशा याद रह जाते हैं। इन्हें सिर्फ वो सितारे ही याद नहीं रखते बल्कि उनके फैंस और दर्शक भी जुड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेत्री वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था, जिसे लोग आज खूब दोहरा रहे हैं। दरअसल वहीदा जी ने एक फिल्म के सेट पर बिग बी को कसकर तमाचा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
waheeda rahman interesting story who slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Bollywood

ऐसा फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। ये फिल्म 'रेश्मा और शेरा' थी। इसमें एक सीन फिल्माया जाना था, जिसमें वहीदा अमिताभ को थप्पड़ मारेंगी। बस फिर क्या था वहीदा जी ने वही किया जिसका उन्हें निर्देश था।

waheeda rahman interesting story who slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Bollywood

हालांकि शूटिंग से पहले ही उन्होंने अमिताभ को सावधान कर दिया था। उन्होंने मजाक में कहा कि तैयार रहना आपको जोरदार थप्पड़ लगाने वाली हूं। वहीं सीन शूट के दौरान तमाचा जरा कस के पड़ गया।

विज्ञापन
waheeda rahman interesting story who slapped amitabh bachchan
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

अमिताभ बच्चन के चेहरे का रिएक्शन देख वहां मौजूद सभी लोगों को पता चल गया था कि थप्पड़ तो बहुत तगड़ा लगा है। वहीदा जी ने बताया कि सीन खत्म होने के बाद वे उनके पास आए और कहा कि 'वहीदा जी काफी अच्छा था'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed