फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वहीदा रहमान ने राजेश खन्ना को बताया खराब एक्टर, कहा- 'सुबह की शिफ्ट में दोपहर तक आते थे'

Wed, 04 Sep 2019 05:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Sep 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman says Rajesh Khanna was one of the most miser actors in Bollywood
राजेश खन्ना,वहीदा रहमान - फोटो : social media

बॉलीवुड सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान का कहना है कि राजेश खन्ना, जिन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बुरे अभिनेताओं में से एक थे। वहीदा रहमान ने अपने दौर को याद करते हुए अपने सबसे अच्छे और सबसे बुरे को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए यह बातें कहीं।

Waheeda Rehman says Rajesh Khanna was one of the most miser actors in Bollywood
वहीदा रहमान - फोटो : Youtube
वहीदा रहमान ने ये सारी बातें सोनी टीवी के शो सुपरस्टार सिंगर क सेट पर कही। जय भानुशाली ने उनसे उनके दौर के बुरे एक्टर के बारे में पूछा तो उन्होंने राजेश खन्ना का नाम लेते हुए कहा- "राजेश खन्ना बॉलीवुड में सबसे अधिक दुखी कर देने वाले अभिनेताओं में से एक थे। वह बेहद कंजूस थे, हर बार जब कोई पैसे के बारे में बात करता था, तो वह बस टालकर गायब हो जाते थे। वह सेट पर हमेशा देर से आने के लिए जाने जाते थे।''
Waheeda Rehman says Rajesh Khanna was one of the most miser actors in Bollywood
शशि कपूर की पुरानी तस्वीरें

उन्होंने कहा- सुबह की शिफ्ट हो तो वह दोपहर तक पहुंचते थे। इसी शो में वहीदा रहमान ने कहा- "शशि कपूर एक बहुत ही सुंदर और उदार सज्जन व्यक्ति थे जबकि शम्मी कपूर जी सेट पर सबसे कूल और मस्तीखोर इंसान थे।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman says Rajesh Khanna was one of the most miser actors in Bollywood
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

वैसे राजेश खन्ना के बारे में कहा जाता है कि उनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल उनके कॉलर वाली शर्ट पहनने का तरीका या फिर पलकों को हल्के से झुकाकर गर्दन टेढ़ी कर देखना...ये सब उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था।

विज्ञापन
Waheeda Rehman says Rajesh Khanna was one of the most miser actors in Bollywood
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कही खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। इतना ही नहीं ये राजेश खन्ना की गाड़ी की धूल से तो लड़कियां अपनी मांग तक भर लिया करती थीं। उन्हें अपना पति मान लिया करती थी। राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। राजेश खन्ना ने कभी किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदला। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था बावजूद इसके प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए लाइन लगाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed