फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्डियक अरेस्ट से हुआ था वाजिद खान का निधन, परिवार ने बयान जारी कर कही ये बात

Sat, 06 Jun 2020 11:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Jun 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
wajid khan death family issued statement says due to cardiac arrest composer passed away
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर संगीतकार वाजिद खान का बीते एक जून को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित प्रशंसकों को भी सदमा लगा है। वाजिद की याद में भाई साजिद ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए हैं। अब परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

wajid khan death family issued statement says due to cardiac arrest composer passed away
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद- वाजिद के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि, 'हमारे प्रिय वाजिद खान का एक जून को रात के 12:30 बजे सुराना सेथिया अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे 47 साल के थे। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था। वाजिद गले के इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अपना इलाज करा रहे थे।'

wajid khan death family issued statement says due to cardiac arrest composer passed away
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ वाजिद का इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी धन्यवाद कहा गया है। साथ ही लिखा कि 'डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स को वाजिद का ख्याल रहने के लिए शुक्रिया। उन सभी प्रशंसकों को शुक्रिया जिन्होंने वाजिद की सलामती के लिए दुआ मांगी। वाजिद हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on

विज्ञापन
विज्ञापन
wajid khan death family issued statement says due to cardiac arrest composer passed away
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले साजिद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वाजिद के साथ की एक तस्वीर साझा की थी। साथ ही उन्होंने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था कि 'मैं इस दुनिया में मां के साथ हूं। तुम उस दुनिया में पापा के साथ, मेरे जन्नत के रॉकस्टार।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mere jaaan mera Imaan yes mere Shaan tujhpe mere zindagi quarban my bhaijaan :: ppl will see u in me my brother always ur way I’ll walk:: miss u very much ma bro Wajid

A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on

विज्ञापन
wajid khan death family issued statement says due to cardiac arrest composer passed away
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद- वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार की जोड़ियों में से एक रही है। वाजिद के निधन के बाद अब ये जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। साजिद-वाजिद ने खासकर सलमान खान के लिए कई फिल्मों में हिट गाने दिए थे। उनका संगीतबद्ध किया हुआ गाना 'भाई-भाई' हाल ही में ईद पर रिलीज हुई था जिसे सलमान ने खुद अपनी आवाज दी थी। 

अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर मचा बवाल, भड़के अशोक पंडित ने कहा- 'देश के टुकड़े करने वालों को फंड बंद करिए'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed